
कुंद्रा के बारे में समिति ने कहा कि राजस्थान रायल्स का सह मालिक होने के नाते उसे बीसीसीआई के नियमों और आचार संहिता का पालन करना चाहिये था।
समिति ने कहा , ब्रिटिश नागरिक होने के नाते उस पर यह सुनिश्चित करने की बड़ी जिम्मेदारी थी कि उसकी हरकतें और गतिविधियां दूसरे देश के कानून के खिलाफ ना हों । भारतीय दंड संहिता के तहत सट्टेबाजी अपराध है । बीसीसीआई के नियमों और आचार संहिता में भी यह भ्रष्टाचार के दायरे में आता है।