1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2019: इस वजह से स्टंप के पीछे चीते जैसी फुर्ती दिखा पाते हैं एमएस धोनी, खुद किया खुलासा

IPL 2019: इस वजह से स्टंप के पीछे चीते जैसी फुर्ती दिखा पाते हैं एमएस धोनी, खुद किया खुलासा

 Reported By: Bhasha
 Published : May 02, 2019 01:04 pm IST,  Updated : May 02, 2019 01:04 pm IST

महेंद्र सिंह धोनी स्टंप के पीछे काफी फुर्तीले हैं और इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस तेजी के बारे में बड़ा खुलासा किया है।

महेंद्र सिंह धोनी,...- India TV Hindi
महेंद्र सिंह धोनी, आईपीएल 2019 Image Source : IPLT20.COM

चेन्नई। महेंद्र सिंह धोनी स्टंप के पीछे काफी फुर्तीले हैं और इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने इस तेजी के बारे में बात करते हुए कहा कि उन्होंने यह कौशल टेनिस बॉल क्रिकेट से सीखा है। अपनी तेज स्टंपिंग के बारे में बात करते हुए धोनी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि यह चीज टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने से आयी है। लेकिन आपको फिर भी बेसिक्स की जानकारी होनी चाहिए और आपको उस स्तर तक पहुंचना चाहिए। अगर आप ऐसे ही रहोगे तो आप गलतियां कर सकते हो इसलिये मुझे अब भी लगता है कि बेसिक्स सबसे अहम हैं।’’

कप्तान धोनी इस मौजूदा आईपीएल में शानदार फार्म में हैं और बुखार व पीठ के दर्द के कारण दो मैच में बाहर बैठने के बाद उन्होंने 22 गेंद में 44 रन की नाबाद पारी खेली जिससे चेन्नई सुपरकिंग्स ने बुधवार की रात दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 179 रन बनाये।

धोनी से उनकी पारी के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि उन्होंने गेंदबाजी वैरिएशन समझने के लिये विकेट पर काफी समय बिताया और अंत में चेन्नई सुपरकिंग्स को मैच विजयी स्कोर तक पहुंचाया।

अंतिम ओवर के बारे में पूछने पर कहा, ‘‘गेंद को देखो और फिर हिट करो। आपने समय बिताया है तो आप वैरिएशन जानते हो। जो 10-15 गेंद खेल चुका है, उसके लिये यह आसान हो जाता है। ’’

बांये हाथ के स्पिनर रविंद्र जडेजा ने तीन विकेट झटके थे, उन्होंने कहा कि विकेट से स्पिनरों को मदद मिली। उन्होंने कहा, ‘‘विकेट टर्न ले रहा था, जिससे निश्चित रूप से मैंने गेंदबाजी का लुत्फ उठाया। मैं सही लाइन एवं लेंथ में गेंदबाजी कर रहा था और बाकी काम विकेट कर रहा था।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल