1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रवींद्र जडेजा की फिटनेस के मुरीद हुए कप्तान विराट कोहली

रवींद्र जडेजा की फिटनेस के मुरीद हुए कप्तान विराट कोहली

 Edited By: IANS
 Published : Nov 25, 2019 02:17 pm IST,  Updated : Nov 25, 2019 02:19 pm IST

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली का मानना है कि टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कंडीशनिंग सेशन में ट्रेनिंग के दौरान उन्हें पीछे करना लगभग नामुमकिन सा होता है।

Virat kohli and Ravindra jadeja- India TV Hindi
Virat kohli and Ravindra jadeja Image Source : TWITTER/VIRAT KOHLI

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को दुनिया के सबसे फिट क्रिकेटर में से एक माना जाता है। पिछले कुछ समय में कप्तान कोहली ने भारतीय टीम में फिटनेस को लेकर एक नया पैमाना तय कर दिया है। यही वजह है कि टीम के सभी खिलाड़ी फिटनेस के मामले में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतते हैं।

हालांकि विराट कोहली खुद इतने फिट हैं लेकिन इसके बावजूद वे टीम के साथी खिलाड़ी रवींद्र जडेजा के फिटनेस के मुरीद हैं। विराट कोहली का मानना है कि उनके लिए कंडीशनिंग सेशन में ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा को पीछे करना लगभग नामुमकिन सा होता है।

कोहली ने ट्वीटर पर ऋषभ पंत और जडेजा के साथ रनिंग करने का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा, "मुझे ग्रुप कंडीशनिंग करना पसंद है। और जब जडडू (जडेजा) ग्रुप में हो तो, उसे पीछे करना लगभग नामुमकिन है।"

भारत ने रविवार को अपने पहले दिन-रात टेस्ट मैच में बांग्लादेश को पारी और 46 रनों से हरा दिया। इसी के साथ भारत ने दो मैचों की सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली।

 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल