1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND v ENG : इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने बनाए ये दिलचस्प रिकॉर्ड

IND v ENG : इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने बनाए ये दिलचस्प रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Feb 08, 2021 04:14 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 04:21 pm IST

भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम कर लिए।

IND v ENG : इंग्लैंड के खिलाफ...- India TV Hindi
IND v ENG : इंग्लैंड के खिलाफ 6 विकेट लेने के साथ ही अश्विन ने बनाए ये दिलचस्प रिकॉर्ड Image Source : BCCI

भारतीय स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में चौथे दिन शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 विकेट अपने नाम कर लिए। अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में 28वीं बार 5 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा किया। इसी के साथ अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले 8वें गेंदबाज बन गए। उन्होंने इयान बॉथम (27 बार 5 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए ये बड़ी उपलब्धि हासिल की। 

सक्रिय क्रिकेटरों की बात की जाए तो अश्विन टेस्ट में एंडरसन के बाद दूसरे सबसे ज्यादा 5 विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। एंडरसन टेस्ट में 30 बार 5 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वही, इंग्लैंड के खिलाफ चौथी बार और चेन्नई में तीसरी बार भारतीय स्पिन गेंदबाज ने 5 विकेट हॉल लेने का कमाल किया है।

इंग्लैंड के खिलाफ जारी पहला टेस्ट अश्विन के करियर का 75वां टेस्ट है और वह अब तक 386 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। इसी के साथ अश्विन पहले 75 टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के मामले में डेल स्टेन (75 टेस्ट में 383 विकेट) को पीछे छोड़ते हुए दूसरे गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में मुरलीधरन 420 विकेट के साथ पहले नंबर पर काबिज हैं।

75 टेस्ट मैचों के बाद सबसे ज्यादा विकेट

420 - एम मुरलीधरन
386 - आर अश्विन
383 - डेल स्टेन
378 - रिचर्ड हेडली
358 - ग्लेन मैक्ग्रा

IND vs ENG : इंग्लैंड के खिलाफ 300वां विकेट लेते ही इशांत ने रचा इतिहास, कपिल देव के क्लब में हुए शामिल

मैच की बात करें, तो अश्विन की धारदार गेंदबाजी के सामने इंग्लैंड चौथे दिन अपनी दूसरी पारी में 178 रनों पर ढेर हो गई। इस तरह भारत को जीत के लिए 420 रनों का लक्ष्य मिला है। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल