1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. Ind vs Eng : माइकल वॉन ने दी इंग्लैंड के गेंदबाजों को सलाह कहा, इस तरह से तीसरे दिन मिलेंगे विकेट

Ind vs Eng : माइकल वॉन ने दी इंग्लैंड के गेंदबाजों को सलाह कहा, इस तरह से तीसरे दिन मिलेंगे विकेट

 Edited By: IANS
 Published : Sep 04, 2021 03:50 pm IST,  Updated : Sep 04, 2021 03:50 pm IST

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट ख्रोए 43 रन बनाए और वह अभी इंग्लैंड से 56 रन पीछे चल रहा है। वॉन का मानना है कि रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की भूमिका अहम होगी, विशेषकर पहले घंटे।  

Ind vs Eng, Michael Vaughan, cricket, Sports  - India TV Hindi
Michael Vaughan Image Source : GETTY

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन का कहना है कि अगर इंग्लैंड के गेंदबाज संयम रखते हैं तो उन्हें चौथे टेस्ट मैच के तीसरे दिन भारतीय टीम के विकेट मिल सकते हैं। वॉन ने बीबीसी के पोडकास्ट में कहा, "इंग्लैंड के पास चार तेज गेंदबाजी आक्रमण है। हमने हेडिंग्ले की दूसरी पारी में देखा था कि भारतीय गेंदबाजों के लिए कठिनाई हो रही थी और टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी। मुझे लगता है कि अगर इंग्लैंड के गेंदबाज संयम रखते हैं तो उन्हें विकेट मिल सकते हैं।"

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने दूसरी पारी में बिना विकेट ख्रोए 43 रन बनाए और वह अभी इंग्लैंड से 56 रन पीछे चल रहा है। वॉन का मानना है कि रोहित शर्मा और लोकेश राहुल की भूमिका अहम होगी, विशेषकर पहले घंटे।

यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से बाहर हो सकते हैं ऑलराउंडर बेन स्टोक्स

वॉन ने कहा, "पहला घंटा महत्वपूर्ण होगा। पहले घंटे में काफी स्विंग होगी। पहले घंटे के बाद अपना खेल खेल सकते हैं। हमने इस सीरीज में लगातार देखा है कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज किस तरह नियंत्रित कर रहे हैं।"

46 वर्षीय पूर्व कप्तान ने साथ ही कहा कि अगर भारतीय बल्लेबाजी क्रम शनिवार को पूरे दिन बल्लेबाजी करने में सफल रहा तो टेस्ट मैच मजेदार बन जाएगा।

यह भी पढ़ें- ENG vs IND : उमेश यादव को उम्मीद, दूसरी पारी में अच्छा स्कोर बनाएगा भारत

 

वॉन ने कहा, "भारत पूरे दिन बल्लेबाजी करने में सक्षम है। अगर ये लोग सारे दिन बल्लेबाजी कर लेते हैं और 200 रन की बढ़त लेने में कामयाब रहे तो मैच काफी मजेदार हो जाएगा।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल