1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs SL: यूजी चहल ने साथी खिलाड़ियों के साथ 'गॉसिप टाइम' की शेयर की Pic

IND vs SL: यूजी चहल ने साथी खिलाड़ियों के साथ 'गॉसिप टाइम' की शेयर की Pic

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Jul 16, 2021 05:32 pm IST,  Updated : Jul 16, 2021 05:32 pm IST

शुक्रवार को आरसीबी स्टार चहल ने पृथ्वी शॉ, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, सूर्यकुमार यादव और मनीष पांडे के साथ एक फोटो शेयर की।

IND vs SL: Yuzvendra Chahal Posts Team India's Gossip Time...- India TV Hindi
IND vs SL: Yuzvendra Chahal Posts Team India's Gossip Time Picture Image Source : GETTY

भारतीय क्रिकेटर्स इन दिनों श्रीलंका दौरे पर हैं, उन्हें श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज खेलनी है। सीरीज से पहले टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक ऐसी तस्वीर शेयर की जो फैंस को काफी पसंद आ रही है। उन्होंने टीम के साथ 'गॉसिप टाइम' की फोटो शेयर की है।

शुक्रवार को आरसीबी स्टार चहल ने पृथ्वी शॉ, दीपक चाहर, नवदीप सैनी, सूर्यकुमार यादव और मनीष पांडे के साथ एक फोटो शेयर की। इस फोटो में सूर्यकुमार यादव कुछ बोल रहे हैं और सभी उनकी बात सुन कर हंस रहे हैं। इसमें सिर्फ मनीष पांडे अपनी अलग दुनिया में खोए हुए नजर आ रहे हैं!

इस फोटो पर फैंस ने ढेरों कमेंट्स किए। फैंस ने अंदाजा लगाया कि खिलाड़ी क्या बात कर रहे होंगे। कई लोगों ने अंदाजा लगाया कि सूर्यकुमार आईपीएल में विराट कोहली के साथ हुए वाक्या को याद कर रहे हैं।

हर वक्त मास्क लगाना मुमकिन नहीं... पंत के कोविड पॉजिटिव आने पर बोले गांगुली

तो किसी ने मनीष पांडे के लिए सवाल लिखा। किसी ने कोरोनाकाल में ऐसा न करने और मास्क पहनने की सलाह दी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल