1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. INDvPAK: पाकिस्तान को हराने के बाद रोहित शर्मा ने इन्हें दिया जीत का श्रेय, जानिए क्या बोले पाक कप्तान

INDvPAK: पाकिस्तान को हराने के बाद रोहित शर्मा ने इन्हें दिया जीत का श्रेय, जानिए क्या बोले पाक कप्तान

 Reported By: Bhasha
 Published : Sep 24, 2018 12:30 am IST,  Updated : Sep 24, 2018 12:34 am IST

भारतीय कप्तान ने रोहित शर्मा ने एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एक और बड़ी जीत का श्रेय रविवार को यहां पूरी टीम को दिया जिसने खेल के हर विभाग में जीत का जज्बा दिखाया।

INDvPAK: पाकिस्तान को पटखने के बाद रोहित शर्मा ने इन्हें दिया जीत का श्रेय, जानिए क्या बोले पाक कप्त- India TV Hindi
INDvPAK: पाकिस्तान को पटखने के बाद रोहित शर्मा ने इन्हें दिया जीत का श्रेय, जानिए क्या बोले पाक कप्तान Image Source : AP

दुबई। भारतीय कप्तान ने रोहित शर्मा ने एशिया कप में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान पर एक और बड़ी जीत का श्रेय रविवार को यहां पूरी टीम को दिया जिसने खेल के हर विभाग में जीत का जज्बा दिखाया। 

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 237 रन बनाये थे। भारत ने 39.3 ओवर में एक विकेट पर 238 रन बनाकर जीत दर्ज की। भारत की तरफ से रोहित (नाबाद 111) और मैन आफ द मैच शिखर धवन (114) ने पहले विकेट के लिये 210 रन की रिकार्ड साझेदारी की। 

रोहित ने मैच के बाद कहा, ‘‘हम लड़कों से इस तरह का प्रदर्शन चाहते थे। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण थी और इनमें खेलना आसान नहीं है। हम सभी ने जीत का जज्बा दिखाया। हमने इस पर बात की थी कि जो पिछला प्रदर्शन है वह बीती बात है और हमें आज नये सिरे से अच्छा खेल दिखाना होगा और हमने ऐसा किया।’’ 

धवन के साथ पारी की शुरुआत करने के बाद में रोहित ने कहा, ‘‘धवन के साथ पारी का आगाज करते हुए मुझे उससे बात करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। हम दोनों कई पारियां साथ में खेल चुके हैं और एक दूसरे के खेल को अच्छी तरह से समझते हैं। हम जानते हैं कि पहले दस ओवर कितने महत्वपूर्ण है। अगर हम इन दस ओवरों में अच्छा करते हैं तो लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है।’’ 

पाकिस्तानी कप्तान सरफराज अहमद ने कहा कि उनका क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा जिससे टीम को हार का सामना करना पड़ा। 

सरफराज ने कहा, ‘‘कड़ा मैच था। हमने अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन 20-30 रन कम बनाये। लेकिन अगर हमने कैच टपकाने जारी रखे तो मैच नहीं जीत सकते। हमें अपने क्षेत्ररक्षण पर कड़ी मेहनत करनी होगी। इसके बाद जब रोहित और धवन जैसे बल्लेबाज अपने प्रवाह में खेल रहे थे तब वापसी करना आसान नहीं था।’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल