1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL-8: इंडिया का त्योहार, इसलिए रहा यादगार

IPL-8: इंडिया का त्योहार, इसलिए रहा यादगार

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 18, 2015 02:31 pm IST,  Updated : May 18, 2015 06:53 pm IST

रोमांच से भरपूर और कुछ खट्टी-मीठी यादों के साथ आईपीएल-8 अब अपनी अगली मंज़िल यानी प्लेऑफ की ओर बढ़ चला है। क्वालिफायर-1 में चेन्नई-मुंबई की भिड़ंत और एलिमिनेटर में बैंगलौर-राजस्थान की ज़ोरआज़माइश से पहले आइए जानते

बुरे अनुभवों का त्योहार

आईपीएल-8 का प्लेऑफ से पहले का पड़ाव कुछ अच्छी यादों के साथ-साथ बुरे अनुभव भी लेकर आया। भले ही वो दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए सबसे ज़्यादा 16 करोड़ में बिकने वाले युवराज सिंह का खराब प्रदर्शन हो या कोलकाता के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन के बॉलिंग एक्शन पर लगा सवालिया निशान। यही नहीं मौजूदा आईपीएल को इंद्र देव के गुस्से का शिकार भी बनना पड़ा। बेमौसम बारिश की वजह से राजस्थान और कोलकाता का एक पूरा मैच धुल गया जबकि बैंगलौर के ज़्यादातर मैचों में बारिश की बूंदों ने खलल डाला। प्लेऑफ में क्वालिफाइ करने के लिहाज़ से अहम बैंगलौर और हैदराबाद के मैच में बारिश असली विलेन बनकर आई। बारिश की वजह से इस मैच में डकवर्थ लुइस का नियम आखिरकार बैंगलौर के पक्ष में गया, जिस वजह से सनराइजर्स हैदराबाद के कोच टॉम मूडी ने तो डकवर्थ लुइस नियम पर ही सवाल खड़े कर दिए। तो इस तरह आईपीएल-8 इस टूर्नामेंट के इतिहास में अब तक का बारिश से सबसे ज़्यादा प्रभावित होने वाला सीज़न बन गया है।

अगली स्लाइड में जानिए, भारतीय ज़मीं पर कैरेबियन करिश्मा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल