1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs NZ : भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए केन विलियमसन, पहले मैच में टिम साउदी करेंगे न्यूजीलैंड की अगुआई

IND vs NZ : भारत के खिलाफ टी-20 सीरीज से बाहर हुए केन विलियमसन, पहले मैच में टिम साउदी करेंगे न्यूजीलैंड की अगुआई

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 16, 2021 10:55 am IST,  Updated : Nov 16, 2021 11:11 am IST

भारत के खिलाफ गुरुवार से शुरू हो रहे तीन टी-20 मैचों की सीरीज में न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन हिस्सा नहीं लेंगे। उनकी जगह अब टिम साउदी टीम की अगुआई करेंगे।

New Zealand, Kane Williamson, Rohit Sharma, Tim Southee- India TV Hindi
Kane Williamson and Tim Southee Image Source : AP

न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन भारत के खिलाफ बुधवार से शुरू होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में नहीं खेलेंगे क्योंकि वह अपना पूरा ध्यान 25 नवंबर से कानपुर में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर लगाना चाहते हैं। 

न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने विज्ञप्ति में बताया कि तेज गेंदबाज टिम साउदी लिमिटेड ओवरों की सीरीज में टीम की अगुवाई करेंगे। 

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले जयपुर के वायु प्रदुषण पर केएल राहुल का बड़ा बयान

एनजेडसी ने कहा, ‘‘बुधवार की शाम को टी20 सीरीज के पहले मैच तथा उसके बाद शुक्रवार और रविवार की रात को होने वाले मैचों को देखते हुए फैसला लिया गया है कि विलियमसन टेस्ट विशेषज्ञों के साथ जुड़ेंगे जो कि जयपुर में ही अभ्यास कर रहे हैं।’’ 

विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘टिम साउदी बुधवार को पहले टी20 मैच में टीम की अगुवाई करेंगे जबकि काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स और मिशेल सैंटनर दोनों सीरीज के लिये उपलब्ध रहेंगे। ’’ 

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं अजिंक्य रहाणे

दायें पांव की पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव से परेशान रहे तेज गेंदबाज लॉकी फर्गुसन की प्रगति अच्छी है और उनके टी20 सीरीज के लिये उपलब्ध रहने की संभावना है। 

तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच जयपुर (17 नवंबर), रांची (19 नवंबर) और कोलकाता (21 नवंबर) में खेले जाएंगे। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल