1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोहली पहली पूर्ण श्रृंखला में दबदबा बनाने के इरादे से उतरेंगे

कोहली पहली पूर्ण श्रृंखला में दबदबा बनाने के इरादे से उतरेंगे

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 11, 2015 02:33 pm IST,  Updated : Aug 11, 2015 02:49 pm IST

गाले: भारतीय टीम श्रीलंकाई सरजमीं पर 22 साल में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जीतने के इरादे से कल जब यहां श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की श्रृंखला में उतरेगी तो कप्तान विराट कोहली की पांच

कोहली की नजरें तेज गति से गेंदबाजी पर टिकी हैं और ऐसे में उमेश यादव और वरूण आरोप को इशांत शर्मा के साथ उतारा जा सकता है। शास्त्री ने भी भरोसा जताया है कि निचले क्रम में रविचंद्रन अश्विन और हरभजन सिंह की जोड़ी पर भरोसा जताया है।

कोहली की अगुआई वाली टीम 1993 के बाद श्रीलंका में पहली बार टेस्ट श्रृंखला जतीने के लक्ष्य के साथ उतरेगी। तब मोहम्मद अजहरूद्दीन की अगुआई वाली टीम ने श्रीलंका को 1-0 से हराया था। भारत की जीत के सबसे बड़ी अनुभवी कुमार संगकारा होंगे जो कोलंबो में दूसरे टेस्ट के बाद संन्यास की घोषणा कर चुके हैं।

श्रीलंका की टीम हालांकि पिछली श्रृंखला में पाकिस्तान के हाथों 1-2 की शिकस्त के बाद दबाव में होगी।

पाकिस्तान श्रृंखला के दौरान टीम में बदलाव किए गए और इस बार भी ऐसा ही हुआ है, विशेषकर गेंदबाजी विभाग में चोटों के कारण। शमिंदा इरांगा और सुरंगा लकमल टीम का हिस्सा नहीं हैं जबकि दुष्मंता चमीरा की फिटनेस पर भी सवालिया निशान लगा है।

श्रीलंका के गंेदबाजी आक्रमण की अगुआई धम्मिका प्रसाद करेंगे जबकि उनका साथ पदार्पण की आस लगाए बैठे विश्व फर्नांडो दे सकते हैं। बायें हाथ के तेज गेंदबाज फर्नांडो ने भारत के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में 17 रन देकर दो विकेट चटकाए थे।

रंगना हेराथ, दिलरूवान परेरा और थारिंडु कौशल स्पिन विभाग में जिम्मेदारी संभालेंगे लेकिन टीम की बल्लेबाजी कप्तान एंजेलो मैथ्यूज के लिए सबसे बड़ी चिंता की बात है।

किथुरूवान विथांगे को टीम से बाहर कर दिया गया है जबकि लाहिरू थिरिमाने अभ्यास मैच में 5 और 18 रन की पारी खेलने के बावजूद अपनी जगह बचाने में सफल रहे। कुशाल परेरा और उपुल थरंगा भी अभ्यास मैच मंे खेले जिसमें थरंगा ने दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया।

सलामी बल्लेबाज कौशल सिल्वा भी 160 गेंद खेलने के बाद नाबाद रहे और अगर वे इस फार्म को दोहराते हैं तो संगकारा और मैथ्यूज के उपर से दबाव कम होगा।


टीम:
भारत

विराट कोहली :कप्तान:, शिखर धवन, मुरली विजय, लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रिद्धिमान साहा, रविचंद्रन अश्विन, हरभजन सिंह, अमित मिश्रा, इशांत शर्मा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और वरूण आरोन।

श्रीलंका

एंजेलो मैथ्यूज :कप्तान:, लाहिरू थिरिमाने, कौशल सिल्वा, दिमुथ करूणारत्ने, कुमार संगकारा, दिनेश चांदीमल, उपुथ थरंगा, जेहान मुकाबरक, कुशाल परेरा, रंगना हेराथ, दिलरूवान परेरा, थारिंडु कौशल, नुवान प्रदीप, धम्मिका प्रसाद, विश्व फर्नांडो और दुष्मंता चमीरा :फिटनेस पर निर्भर:।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल