1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अमित मिश्रा के अलावा ये हैं 7 क्रिकेटर्स जो फंसे महिलाओं के चक्कर में

अमित मिश्रा के अलावा ये हैं 7 क्रिकेटर्स जो फंसे महिलाओं के चक्कर में

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 28, 2015 12:32 pm IST,  Updated : Oct 28, 2015 03:28 pm IST

नयी दिल्ली: टीम इंडिया के स्पिन बॉलर अमित मिश्रा महिला को लेकर सुर्ख़ियों में आने वाले पहले क्रिकेटर नहीं हैं। उनके पहले भी कई क्रिकेटर्स महिला को लेकर विवाद में फंस चुके हैं और कुछ

केविन पीटरसन- वेनेसा निम्मो

2005 में इंग्लिश मीडिया उस वक्त सकते में आ गया जब साउथ अफ्रीकन प्ले ब्वॉय मॉडल वेनेसा निम्मो ने बैट्समैन केविन पीटरसन पर सेक्स एडिक्ट होने का आरोप लगाया था। निम्मो के मुताबिक, केविन पीटरसन और उनके बीच हसबैंड-वाइफ जैसा रिलेशन था। उन्होंने कहा, "हम कई रात साथ गुजार चुके हैं। लेकिन केविन दग़ाबाज़ निकला। उन्होंने सिर्फ एक मैसेज करके रिलेशन खत्म कर दिया। पीटरसन ने 2007 में जेसिका टेलर से शादी की थी।

शाहिद आफरीदी-अर्शी ख़ान

इसी साल अभिनेत्री और मॉडल अर्शी खान ने पाकिस्‍तानी क्रिकेटर शाहिद आफरीदी के साथ अपने रिश्‍ते को लेकर बेहद सनसनीखेज खुलासा किया है। गौर हो कि अर्शी खान बॉलीवुड की फिल्‍मों में काम कर चुकीं हैं। अर्शी ने खुलासा किया है कि आफरीदी के साथ उन्‍होंने यौन संबंध बनाए हैं। अर्शी ने मंगलवार को एक ट्वीट कर कहा है कि हां, मैंने शाहिद आफरीदी के साथ सेक्स किया। अर्शी खान के इस ट्वीट ने उन सभी अटकलों पर मुहर लगा दिया, जिसमें यह कहा जा रहा था शाहिद और अर्शी एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। लेकिन शाहिद अफरीदी ने मॉडल के साथ अफेयर की खबर को अफवाह बताया है।

इसके पहले 2000 में एक घरेलू सीरीज के दौरान शाहिद आफरीदी, अतीक उज़ ज़मां और हसन रज़ा कराची में एक होटल के कमरे में महिलाओं के साथ पकड़े गए थे। मामला उछलने के बाद पीसीबी ने तीनों खिलाड़ियों के चैम्पियंस ट्रॉफी में खेलने पर बैन लगा दिया। साथ ही, जुर्माना भी लगाया था। इस मामले में शाहिद की दलील थी कि वे महिलाएं उनकी फैन थीं और वहां ऑटोग्राफ लेने पहुंची थीं।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल