1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. एम एस धोनी ने मारा इतना लंबा शॉट कि पार्किंग के बाहर पहुंच गई गेंद

एम एस धोनी ने मारा इतना लंबा शॉट कि पार्किंग के बाहर पहुंच गई गेंद

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 25, 2018 01:53 pm IST,  Updated : Mar 25, 2018 01:53 pm IST

चेन्नई की टीम को पहले मैच में मुंबई इंडियंस से भिड़ना है।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

आईपीएल शुरू होने में अब ज्यादा दिन का समय बाकी नहीं रह गया है। खिलाड़ियों ने टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू कर दी हैं और हर कोई प्रैक्टिस में जुटा है। हर टीम की तरह एम एस धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स की टीम भी जी-जान से प्रैक्टिस कर रही है। हाल ही में कप्तान धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में धोनी बल्लेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान उन्होंने एक इतना लंबा शॉट मारा कि गेंद पार्किंग के बाहर पहुंच गई। 

चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफिशियल पेज पर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया, 'कृपया, गेंद को कार पार्किंग वाली जगह से लेकर आइए।' आपको बता दें कि चेन्नई की टीम 2 साल के बैन के बाद आईपीएल में वापसी कर रही है और धोनी के कंधों पर फिर से टीम को जिताने की जिम्मेदारी होगी। चेन्नई की टीम ने अब तक 2 बार टूर्नामेंट को जीता है और इस बार धोनी का इरादा तीसरी बार खिताब दिलाने का होगा।

आईपीएल का आगाज 7 अप्रैल से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के लिए फैंस के साथ-साथ खिलाड़ियों में भी बेहद उत्साह देखा जा रहा है। आपको बता दें कि इस बार के आईपीएल उद्घाटन समारोह में रोहित शर्मा, एम एस धोनी के अलावा कोई और कप्तान हिस्सा नहीं ले पाएगा। टूर्नामेंट का पहला मैच मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल