1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. NZ vs WI, 2nd T20 : ग्लेन फिलिप की तूफानी शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने विंडीज को दी मात

NZ vs WI, 2nd T20 : ग्लेन फिलिप की तूफानी शतकीय पारी से न्यूजीलैंड ने विंडीज को दी मात

 Reported By: IANS
 Published : Nov 29, 2020 01:55 pm IST,  Updated : Nov 29, 2020 01:55 pm IST

कीवी टीम के गेंदबाजों ने विंडीज को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 166 रनों पर रोकते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली।

Glenn Philips- India TV Hindi
Glenn Philips Image Source : TWITTER

माउंट माउंगानुई| विकेटकीपर-बल्लेबाज ग्लैन फिलिप्स के शानदार शतक के दम पर न्यूजीलैंड ने रविवार को बे ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 72 रनों से हरा दिया। फिलिप्ल की 51 गेंदों पर 108 रनों की पारी के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवरों में तीन विकेट खोकर 238 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। फिर कीवी टीम के गेंदबाजों ने विंडीज को 20 ओवरों में नौ विकेट पर 166 रनों पर रोकते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली।

फिलिप्स की पारी में पांच चौके और दो छक्के शामिल रहे। उनका साथ दिया डेवन कॉन्वे ने। कॉन्वे ने 37 गेंदों पर चार चौके और चार छक्कों की मदद से 65 रनों की पारी खेली। मार्टिन गुप्टिल ने 34 और टिम सेइफर्ट ने 18 रन बनाए।

आरसीबी में शामिल होना चाहता है इंग्लैंड फुटबॉल टीम का कप्तान, कोहली ने दिया मजेदार जवाब

विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विंडीज कभी भी इसे हासिल करने की रेस में नहीं लगी। वह लगातार विकेट खोती रही। कप्तान केरन पोलार्ड ने उसके लिए सबसे ज्यादा 28 रन बनाए। पोलार्ड के अलावा कीमो पॉल ने 26, शिमरन हेटमायेर 25 रनों की पारी खेली।

IND vs AUS, Video : श्रेयर अय्यर ने बाउंड्री से मारा दमदार थ्रो, रन आउट होकर हैरान हुए वॉर्नर!

कीवी टीम के लिए काइल जेमिसन और मिशेल सैंटनर ने दो-दो विकेट लिए। टिम साउदी, लॉकी फग्र्यूसन, ईश सोढी, जिम्मी नीशम ने एक-एक विकेट लिए।

IND vs AUS : 978 वनडे मैचों बाद फिंच और वॉर्नर की जोड़ी से भारत के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल