1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान सुपर लीग में फिक्सिंग के चलते इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को हुई जेल

पाकिस्तान सुपर लीग में फिक्सिंग के चलते इस पाकिस्तानी खिलाड़ी को हुई जेल

 Reported By: Bhasha
 Published : Feb 08, 2020 02:07 pm IST,  Updated : Feb 08, 2020 02:07 pm IST

पीएसएल 2018 के दौरान इस्लामाबाद युनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच दुबई में खेले गए मैच के दौरान खिलाड़ियों को जान बूझकर खराब खेलने के लिये उकसाने का आरोप है।

Nasir Jamshed- India TV Hindi
Nasir Jamshed Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| पाकिस्तान के पूर्व बल्लेबाज नासिर जमशेद को पाकिस्तान सुपर लीग में स्पाट फिक्सिंग में शामिल होने के आरोप में 17 महीने की जेल की सजा सुनाई गई है। जमशेद को ब्रिटिश नागरिक युसूफ अनवर और मोहम्मद एजाज के साथ गिरफ्तार किया गया था। 

उन्होंने शुरूआत में आरोपों से इनकार किया था। उन पर पीएसएल 2018 के दौरान इस्लामाबाद युनाइटेड और पेशावर जाल्मी के बीच दुबई में खेले गए मैच के दौरान खिलाड़ियों को जान बूझकर खराब खेलने के लिये उकसाने का आरोप है। 

जमशेद को पिछले साल दिसंबर में सुनवाई के दौरान दोषी पाया गया। पीसीबी ने उन पर अगस्त 2018 में दस साल का प्रतिबंध लगा दिया था। अनवर कोइ 40 महीने और एजाज को 30 महीने जेल की सजा सुनाई गई।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल