1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के पहले चरण का टीकाकरण पूरा किया

पीसीबी ने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के पहले चरण का टीकाकरण पूरा किया

 Reported By: Bhasha
 Published : May 07, 2021 03:50 pm IST,  Updated : May 07, 2021 03:52 pm IST

पहले चरण में 57 पुरुष खिलाड़ियों, पुरुष टीम के 13 अधिकारियों तथा 13 पुरुष और महिला कोच पर टीका लगाया गया।

Pakistan Cricket Board- India TV Hindi
Pakistan Cricket Board Image Source : TWITTER/THEREALPCB

लाहौर| पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को कहा कि उसके खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ ने कोविड-19 के पहले चरण का टीका ले लिया है। पीसीबी ने कहा कि पाकिस्तान सरकार के नेशनल कमांड एवं ऑपरेशन सेंटर के सहयोग से टीकाकरण का पहला चरण संपन्न हुआ। 

पहले चरण में 57 पुरुष खिलाड़ियों, पुरुष टीम के 13 अधिकारियों तथा 13 पुरुष और महिला कोच पर टीका लगाया गया। इसके अलावा फरवरी - मार्च में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में शामिल विभिन्न टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ तथा पीसीबी मैच अधिकारियों को भी पहला टीका लगा दिया गया है। 

टीकाकरण का कार्यक्रम चार मार्च को कराची में शुरू हुआ था तथा यह दो महीने तक चला। यह कार्यक्रम छह मई तक चला जब जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में खेल रहे आठ खिलाड़ियों को दूसरा टीका लगाया गया था। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल