1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पीसीबी ने बताया, उमर अकमल को अपने किए पर नहीं है कोई पछतावा

पीसीबी ने बताया, उमर अकमल को अपने किए पर नहीं है कोई पछतावा

 Edited By: Bhasha
 Published : May 08, 2020 03:45 pm IST,  Updated : May 08, 2020 04:09 pm IST

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अनुशासन समिति ने बताया कि उमर अकमल को अपने किए पर किसी तरह का कोई पछतावा नहीं था।

Pakistan Cricket Board,Umar Akmal,PCB disciplinary panel head,Justice Fazal-e-Miran Chauhan,Justice - India TV Hindi
Umar Akmal Image Source : GETTY

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की अनुशासन समिति के अध्यक्ष के अनुसार उमर अकमल ने फीक्सिंग की जानकारी देने में नाकाम रहने के लिये किसी तरह का पछतावा नहीं दिखाया और ना ही उसने इसके लिये माफी मांगी। अनुशासन समिति ने इस बल्लेबाज पर लगाये गये तीन साल के बैन पर विस्तृत फैसले में यह बात कही। 

न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) फजल ए मिरान चौहान ने पीसीबी को विस्तृत फैसला सौंप दिया है जिसे शुक्रवार को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दिया गया। अकमल को पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत दो आरोपों का दोषी पाया गया जिसके कारण वह 19 फरवरी 2023 तक किसी तरह की क्रिकेट गतिविधियों में भाग नहीं ले पाएगा। 

न्यायमूर्ति चौहान ने अपने फैसले में कहा, ‘‘ऐसा लगा कि वह (उमर अकमल) पछतावा दिखाने या माफी मांगने के लिये तैयार नहीं था। उसने यह स्वीकार किया कि वह भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तह अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहा। ’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘इसके बजाय उसने यह कहकर बचने की कोशिश की इससे जब भी उससे इस तरह के संपर्क किये गये थे उसने उनकी जानकारी दी थी। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल