1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ऋषभ पंत या संजू सैमसन ? रोहित शर्मा ने बताया बांग्लादेश के खिलाफ किसे मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका

ऋषभ पंत या संजू सैमसन ? रोहित शर्मा ने बताया बांग्लादेश के खिलाफ किसे मिलेगा प्लेइंग इलेवन में मौका

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 02, 2019 03:48 pm IST,  Updated : Nov 02, 2019 03:51 pm IST

मैच से एक दिन पहले रोहित शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन से ऊपर ऋषभ पंत को मौका देंगे।

Rohit Sharma, Rishabh pant, Sanju Samson, India vs Bangladesh, Arun Jaitley Stadium, Team India- India TV Hindi
मैच से एक दिन पहले रोहित शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन से ऊपर ऋषभ पंत को मौका देंगे। Image Source : GETTY IMAGES

भारत और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में तीन मैच की टी20 सीरीज का पहला मैच रविवार को खेला जाना है। इस मैच से एक दिन पहले रोहित शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि वह प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन से ऊपर ऋषभ पंत को मौका देंगे। सैमसन ने घरेलू मैचों में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया में जगह बनाई है, जिसके बाद ये कयास लगाए जा रहे थे कि वह खराब फॉर्म में चल रहे पंत की जगह टीम इंडिया में शामिल होंगे।

रोहित शर्मा ने मैच से पहले प्रसे कॉन्फ्रेंस में ऋषभ पंत को अपना समर्थन देते हुए कहा  "दोनों विकेटकीपर (ऋषभ पंत और संजू सैमसन) हमारे पास बहुत अच्छे प्रतिभावान हैं, लेकिन हम पंत के साथ टिके रहेंगे। यह प्रारूप है जिसने उन्हें पहचान दी है। हमें उसे थोड़ा और समय देना चाहिए, हमें पता है कि  यदि उसका दिन है तो वो मैच को आगे ले जा सकता है।"

बता दें, पंत ने भारत के लिए अभी तक 20 टी20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 20 की औसत से 325 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 65 रन का रहा जो उन्होंने हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। बात पंत की आखिरी 10 पारियों की करें तो वो महज 2 बार ही 30 का आंकड़ा पार करने में कामयाब रहे हैं।

बांग्लादेश के खिलाफ टी 20  श्रृंखला के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, क्रुनाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दूबे, शार्दुल ठाकुर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल