1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अम्फान तूफान से क्षतिग्रस्त हुए आम के पेड़ को सौरव गांगुली ने दिया नया जीवन, शेयर की ये ख़ास तस्वीर

अम्फान तूफान से क्षतिग्रस्त हुए आम के पेड़ को सौरव गांगुली ने दिया नया जीवन, शेयर की ये ख़ास तस्वीर

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2020 09:01 pm IST,  Updated : May 21, 2020 09:01 pm IST

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने घर के आम के पेड़ जो कि तूफ़ान से क्षतिग्रस्त हो गया था उसे वापस घसीट कर ठीक किया।

Sourav Ganguly- India TV Hindi
Sourav Ganguly Image Source : TWITTER: @SGANGULY99

कोरोना महामारी ने जहाँ पूरे देश को अपनी गिरफ्त में ले रखा है इसी बीच ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों में बीते बुधवार को 190 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाले विकराल चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण भारी तबाही हुयी और कम से 12 लोगों की मौत हुई है। इसी बीच बंगाल में रहने वाले टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व वर्तमान बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने अपने घर के आम के पेड़ जो कि तूफ़ान से क्षतिग्रस्त हो गया था उसे वापस घसीट कर ठीक किया। जिसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर जैसे ही डाली वो तेजी से वायरल होने लगी।

सौरव गांगुली ने इस तस्वीर को अपने ट्वीटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, "घर में लगे आम के पेड़ को उठाना पड़ा, वापस खींचा और फिर से ठीक किया…सबसे ज्यादा ताकत लगानी पड़ी।"

गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान अम्फान के कारण लगभग पांच हजार से ज्यादा घरों को नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि चक्रवात अपराह्न में करीब ढाई बजे पश्चिम बंगाल में दीघा और बांग्लादेश में हटिया द्वीप के बीच तट पर पहुंचा। इसकी वजह से बड़ी संख्या में पेड़ और बिजली के खंभे उड़ गए वहीं कच्चे मकानों को भी खासा नुकसान हुआ।

इस तरह तूफान और कोरोना महामारी की दुखदाई स्थिती में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस तूफान से प्रभावित लोगों के लिए दुआ मांगी है।

विराट कोहली ने ट्वीट करते हुए लिखा "ओडिशा और पश्चिम बंगाल में अम्फान तूफान से प्रभावित सभी के लिए मेरे विचार और प्रार्थनाएँ। भगवान सबको सुरक्षित रखें और आशा है कि चीजें जल्द ही ठीक हो जाएंगी।"

बता दें कि भारतीय मौसम विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने प्रधान के साथ मीडिया को संयुक्त रूप से संबोधित करते हुए बताया कि चक्रवात तूफान के केंद्र का व्यास 30 किमी का था। कोलकाता में उत्तरी और दक्षिणी 24 परगना तथा पूर्वी मिदनापुर से आने वाली खबरों में कहा गया है कि खपरैल मकानों के ऊपरी हिस्से तेज हवाओं में उड़ गए। बिजली के खंभे टूट गए या उखड गए।

यह भी पढ़ें- केकेआर को इस साल आईपीएल के आयोजन का पूरा भरोसा - पैट कमिंस

अधिकारियों के अनुसार चक्रवात आने से पहले पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कम से कम 6।58 लाख लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया था। ममता बनर्जी ने कहा, ‘‘इलाके के इलाके तबाह हो गये। मैंने आज युद्ध जैसे हालात का सामना किया। कम से कम 10-12 लोग मारे गये हैं। नंदीग्राम और रामनगर, उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना के दो जिले पूरी तरह तबाह हो गये।’’

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल