1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. सौरव गांगुली ने माना, अगर ऐसा हुआ तो जल्द से जल्द भारत में शुरू हो जाएगा क्रिकेट

सौरव गांगुली ने माना, अगर ऐसा हुआ तो जल्द से जल्द भारत में शुरू हो जाएगा क्रिकेट

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 30, 2020 07:58 pm IST,  Updated : May 30, 2020 07:58 pm IST

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि अगर कोरोनावायरस की वैक्सीन मिल जाती है तो क्रिकेट छह से सात महीनों में अपनी पुरानी स्थिति में लौट आएगा।

Sourav Ganguly- India TV Hindi
Sourav Ganguly Image Source : AP

नई दिल्ली| कोरोना महामारी के कारण जहाँ सभी प्रकार के खेलों पर रोक लगी हुई हैं वहीं सभी प्रकार के क्रिकेट बोर्ड जल्द से जल्द क्रिकेट की मैदान में वापसी को लेकर प्रयासरत हैं। इसी बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा है कि अगर कोरोनावायरस की वैक्सीन मिल जाती है तो क्रिकेट छह से सात महीनों में अपनी पुरानी स्थिति में लौट आएगा। इस महामारी के कारण खेल मार्च के मध्य से ही बंद है।

गांगुली ने अनअकेडमी एप पर ऑनलाइन लेक्चर में कहा, "यह ऐसी चीज है जिसने पूरे विश्व को हिला दिया है।"

उन्होंने कहा, "हमारे पास इसके लिए वैक्सीन नहीं है, लेकिन मुझे लगता है कि जब वैक्सीन आ जाएगी उसके छह-सात महीने बाद हर चीज सामान्य हो जाएगी। हमारे अंदर गजब की प्रतिरोधक क्षमता है और मुझे लगता है कि क्रिकेट सामान्य स्थिति में आ जाएगा।"

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान ने कहा, "हां, कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे, लेकिन मुझे लगता है कि विश्व क्रिकेट--बीसीसीआई, आईसीसी-- सभी क्रिकेट को सामान्य स्थिति में देखना चाहते हैं।"

गांगुली ने कहा कि खिलाड़ी और स्टाफ के टेस्ट होंगे और यह खेल के बीच में नहीं आएंगे।

उन्होंने कहा, "खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग तरह के टेस्ट और मेडिकल एक्जामिनेशन होंगे और मैं इसे खेल के बीच में आते हुए नहीं देखता हूं। जब वैक्सीन आ जाएगी तो यह जिंदगी सामान्य होगी, जैसे की आप बीमार होते हो तो दवाई ले लेते हो और ठीक हो जाते हो।"

ये भी पढ़े : ऑस्ट्रेलिया में मिली ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीत इशांत के लिए है बहुत खास, खुद किया खुलासा

बता दें कि कोरोनावायरस ने पूरे खेल जगत को रोक दिया है। वहीं भारत में 1 लाख से उपर बढ़ते कोरोना वायरस केस के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल 2020 को बीसीसीआई ने पहले 15 अप्रैल तक स्थगित किया था। जिसके बाद भी स्थिति ना सुधरने के कारण अब इसे अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। वहीं बीसीसीआई अब आईपीएल को सितंबर माह से नवम्बर माह के बीच कराने पर विचार कर रहा है। ऐसे में ये लीग कब शुरू होती है इसका सभी फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है। हलांकि इन सबसे पहले बीसीसीआई खिलाड़ियों को जल्द से जल्द ट्रेनिंग पर बुलाने के लिए भी प्रयासरत है।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल