1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के नाम दर्ज हुआ एक अनोखा रिकॉर्ड !

न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों के नाम दर्ज हुआ एक अनोखा रिकॉर्ड !

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 29, 2020 08:15 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 08:15 pm IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी-20 मैचों की सीरीज में लगातार तीसरी बार भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाजों छक्का जड़कर मैच का अंत किया है।

Team India, Rohit sharma, Shreyas Iyer, Shivam Dube, India vs New Zealand- India TV Hindi
India vs New zealand  Image Source : GETTY

पांच टी-20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड पर रोमांचक जीत दर्ज की। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला सुपरओवर तक गया जहां सफलता भारत के हाथ लगी। इस जीत के साथ ही भारत ने सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में पहली सीरीज जीती है। सीरीज में दो मुकाबले खेले जाने बाकी लेकिन अबतक खेले गए तीन मैचों में भारतीय टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। 

तीसरा टी-20 मैच सुपर ओवर तक पहुंचा। सुपरओवर में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते 17 रन बनाए और भारत को 18 रनों का लक्ष्य दिया। सुपर ओवर में भारतीय टीम की शुरुआत धीमी रही लेकिन आखिरी के दो गेंद पर रोहित शर्मा ने लगातार दो छक्के लगाकर मैच को भारत की झोली में डाल दिया।

आपको बता दें कि इस सीरीज में यह तीसरा मौका था जब भारतीय टीम ने छक्के के साथ मैच को खत्म किया। सीरीज के पहले मैच में भी भारतीय बल्लेबाजों ने छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई थी।

पहले टी-20 मैच में मध्यक्रम बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने छक्के के साथ मुकाबले का अंत किया था। वहीं दूसरे टी-20 में आखिरी के ओवर में बल्लेबाजी करने उतरे शिवम दुबे ने भारतीय टीम को छक्का जड़कर जीत दिलाई थी।

सीरीज में अजेय बढ़त बना चुकी भारतीय टीम चौथे टी-20 मैच में 31 जनवरी को न्यूजीलैंड के साथ भिड़ेगी। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल