1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कोरोनावायरस से हमें एक साथ मिलकर लड़ना चाहिए- रोहित शर्मा

कोरोनावायरस से हमें एक साथ मिलकर लड़ना चाहिए- रोहित शर्मा

 Reported By: IANS
 Published : Mar 16, 2020 04:20 pm IST,  Updated : Mar 16, 2020 04:20 pm IST

रोहित ने कहा, "पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं और पूरा विश्व इस समय ठहर-सा गया है जो काफी बुरा है।"

Rohit Sharma- India TV Hindi
Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

नई दिल्ली| भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस समय फैली खतरनाक बीमारी कोरोनावायरस को लेकर चिंता जाहिर की है और देशवासियों से इसे लेकर सतर्क रहने को कहा है। रोहित ने अपने ट्वीटर और फेसबुक पर सोमवार को एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह लोगों से बीमारी को लेकर सतर्क और सावधान रहने की बात कह रहे हैं।

रोहित ने कहा, "पिछले कुछ सप्ताह हमारे लिए काफी मुश्किल रहे हैं और पूरा विश्व इस समय ठहर-सा गया है जो काफी बुरा है। हम आम राह पर वापस आएं उसके लिए जरूरी है कि हम सभी एक होकर इस बीमारी से लड़े और यह हम थोड़ा सतर्क और सावधान रहकर, अपने आस-पास की जानकरी रखकर कर सकते हैं।"

तमाम राज्य की सरकारों ने इस बीमारी से निपटने के लिए लोगों को आपस में दूरी बनाए रखने की सलाह दी है और स्कूल, मॉल, सिनेमा हॉल बंद कर दिए हैं ताकि भीड़ को जमा होने से रोका जाए।

रोहित ने कहा, "यह इसलिए क्योंकि हम सभी चाहते हैं कि हमार बच्चे स्कूल जाएं। हम मॉल जाना चाहते हैं, थिएटर में फिल्म देखना चाहते हैं।"

रोहित ने साथ ही इस बीमारी से लड़ रहे डॉक्टरों की तारीफ भी की है।

रोहित ने कहा, "मैं सभी डॉक्टरों और पूरे विश्व के मेडिकल स्टाफ के प्रयास की तारीफ करता हूं, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डाल उन लोगों की देखभाल की जो कोरोनावायरस से पीड़ित हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल