1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. PAK v SA : मिस्बाह ने माना, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ खेलने को तैयार

PAK v SA : मिस्बाह ने माना, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ खेलने को तैयार

 Reported By: IANS
 Published : Feb 01, 2021 06:11 pm IST,  Updated : Feb 01, 2021 06:11 pm IST

पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए जरूरत पड़ने पर वह एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ खेलने के लिए तैयार हैं।

PAK v SA : मिस्बाह ने माना,...- India TV Hindi
PAK v SA : मिस्बाह ने माना, जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त तेज गेंदबाज के साथ खेलने को तैयार Image Source : GETTY

रावलपिंडी| पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक ने कहा है कि गुरुवार से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाले दूसरे और अंतिम टेस्ट के लिए जरूरत पड़ने पर वह एक अतिरिक्त गेंदबाज के साथ खेलने के लिए तैयार हैं। पाकिस्तान ने पहला टेस्ट सात विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 की लीड बना रखी है। मेजबान टीम अब गुरुवार से यहां रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच खेलेगी।

विराट कोहली और अनुष्का ने सोशल मीडिया पर बताया अपनी बेटी का नाम, शेयर की पहली तस्वीर

मिस्बाह ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा, " हम वर्कलोड का ध्यान रख रहे हैं और तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी पर ज्यादा दबाव नहीं बना रहे हैं। हमारे फिजियो, मेडिकल टीम और गेंदबाजी कोच इस पर काम कर रहे हैं। उनके जितने भी ओवर है, हम उस पर भी ध्यान दे रहे हैं। हम ऐसा कुछ नहीं कर रहे हैं, जिससे कि उनपर वर्कलोड का दबाव पड़े।"

BBL : फाइनल मैच में सिडनी सिक्सर्स के लिए मैदान पर उतर सकते हैं मिचेल स्टार्क

पाकिस्तान की टीम पहले टेस्ट में दो प्रमुख तेज गेंदबाजों के साथ उतरी थी। इसमें अफरीदी के अलावा हसन अली भी शामिल थे। मेजबान टीम ने साथ ही दो मुख्य स्पिनरों को उतारा था। कोच ने कहा, "अभी ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है, जिससे कि यह अंदाजा लगाया जा सके कि हमारे तेज गेंदबाज पर ज्यादा वर्कलोड पर रहा है। हसन ने पूरी सीजन अच्छी गेंदबाजी की है। लेकिन फिर अगर हमें जरूरत महसूस हुई तो हम एक और अतिरिक्त तेज गेंदबाज को मैदान पर उतारने के लिए तैयार हैं।"

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल