1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. World Cup 2019: कुलदीप यादव का फॉर्म में लौटना भारत के लिये अच्छा संकेत- युजवेंद्र चहल

World Cup 2019: कुलदीप यादव का फॉर्म में लौटना भारत के लिये अच्छा संकेत- युजवेंद्र चहल

 Reported By: Bhasha
 Published : May 29, 2019 03:28 pm IST,  Updated : May 29, 2019 03:39 pm IST

चहल ने बांग्लादेश पर 95 रन से जीत के बाद कहा,‘‘मुझे खुशी है कि कुलदीप ने वापसी की और वह आत्मविश्वास से भरपूर है। विश्व कप से पहले भारत के लिये यह अच्छा संकेत है।’’

World Cup 2019: Kuldeep Yadav Returning in form is  good sign for India: yuzvenra chahal - India TV Hindi
World Cup 2019: Kuldeep Yadav Returning in form is  good sign for India: yuzvenra chahal  Image Source : GETTY IMAGES

कार्डिफ। विश्व कप से पहले कुलदीप यादव को फॉर्म हासिल करता देख उत्साहित लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कहा कि यह भारत के लिये अच्छी खबर है। चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में तीन विकेट लिये। इससे पहले आईपीएल में खराब फॉर्म के कारण वह कई मैचों से बाहर रहे थे। 

चहल ने बांग्लादेश पर 95 रन से जीत के बाद कहा,‘‘मुझे खुशी है कि कुलदीप ने वापसी की और वह आत्मविश्वास से भरपूर है। विश्व कप से पहले भारत के लिये यह अच्छा संकेत है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘हम एक दूसरे पर भरोसा करते हैं। हम एक दूसरे को सात आठ साल से जानते हैं और हमारा तालमेल बेहतरीन है। मैं यदि पहले गेंदबाजी करता हूं तो उससे बात करता हूं और वह पहले करता है तो मुझसे राय लेता है।’’ 

उन्होंने कहा,‘‘मैच से पहले हम रणनीति बनाते हैं कि किसी खास बल्लेबाज को ज्यादा गुगली डालनी है या स्लाइडर्स।’’ 

चहल ने कहा,‘‘हमारे पास अगर तीन चार तरह की गेंद है तो बल्लेबाज जल्दी हमें भांप नहीं सकता।’’ 

भारत के लिये केएल राहुल और महेंद्र सिंह धोनी ने शतक जमाये और चहल ने कहा कि बड़े स्कोर से स्पिनरों पर से दबाव हट गया और वे गेंद को अधिक फ्लाइट करा सके। 

उन्होंने कहा,‘‘विश्व कप से पहले बल्लेबाज अगर बड़ा स्कोर दे रहे हैं तो यह गेंदबाजों के लिये अच्छा है। ऐसे में उन पर दबाव नहीं रहता और वे गेंद को बखूबी फ्लाइट करा सकते हैं। ’’ 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल