1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'इसके लिए वह पिछले 4-5 साल से मेहनत कर रहे हैं'- अभिषेक शर्मा की तारीफ में युवराज का बड़ा बयान

'इसके लिए वह पिछले 4-5 साल से मेहनत कर रहे हैं'- अभिषेक शर्मा की तारीफ में युवराज का बड़ा बयान

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Nov 05, 2025 06:11 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 06:11 pm IST

अभिषेक शर्मा इस वक्त भारत की टी-20 टीम के अहम खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने हाल के समय में इस फॉर्मेट में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

Abhishek Sharma- India TV Hindi
अभिषेक शर्मा Image Source : AP

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा T20I में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। उन्होंने भारत को हाल ही में एशिया कप 2025 का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं इस वक्त वह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी टीम के लिए अच्छी पारियां खेली है। अभिषेक के इस शानदार फॉर्म को देखने के बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि अभिषेक जिस तरह का प्रदर्शन अभी कर रहे हैं, इसके लिए उन्होंने पिछले 4-5 साल से लगातार कड़ी मेहनत की है। उस मेहनत का इनाम उन्हें आज मिल रहा है।

युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के अप्रोच को लेकर क्या कहा?

PTI को दिए इंटरव्यू में युवराज सिंह ने अभिषेक शर्मा के आक्रामक अप्रोच को लेकर कहा कि मुझे लगता है कि इस तरह से आप तभी खेल सकते हैं जब कोच और कप्तान आपका सपोर्ट करते हैं। जब कोच और कप्तान आपको निडर होकर अपना खेल खेलने की आजादी देते हैं, तब आपको खुद को जाहिर करने का मौका मिलता है और मैं भी इसी सोच से आता हूं। जब गैरी कर्स्टन कोच थे, तो वह हमेशा मुझसे कहते थे कि अगर आप अपना नेचुरल गेम खेलते हैं, तो आप भारत को जीत की स्थिति में ला सकते हो। गौतम और सूर्यकुमार ने अभिषेक को जो आत्मविश्वास दिया है वह इसी वजह से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

अभिषेक और शुभमन पिछले चार-पांच सालों से मेहनत कर रहे हैं- युवराज सिंह

युवराज ने आगे कहा कि आप अभिषेक को पिछले 8-9 महीनों से देख रहे हैं, लेकिन वह पिछले चार-पांच सालों से अपने खेल पर काम कर रहे हैं। कोचिंग की बात करें तो शुरुआत में, जब मैं रिटायरमेंट के कगार पर था, तब मैं अभिषेक और शुभमन के साथ अपने एक्सपीरियंस शेयर करना चाहता था। इसलिए मुझे लगता है कि इतने सालों में अभिषेक के साथ काम करने से मुझे यह भी समझ में आया है कि एक कोच या एक मेंटर के तौर पर आपको क्या करना चाहिए। मैंने उस सफर के दौरान यह भी सीखा है कि किसी प्रतिभशाली प्लेयर को कैसे निखारा जाए। ये सभी खिलाड़ी इसलिए इंडिया के लिए खेल रहे हैं क्योंकि उन्होंने उन तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। उन्होंने जो प्रयास उन्होंने किए हैं, वे पिछले 6-9 महीनों का मेहनत नहीं हैं; यह पिछले चार-पांच सालों की मेहनत है, और अब उसके नतीजे सामने आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें 

NZ vs WI: मिचेल सेंटनर और जैकब डफी ने रचा इतिहास, 6 साल पुराना कीर्तिमान ​कर दिया ध्वस्त

IND vs AUS: टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में इस खिलाड़ी की हो सकती है एंट्री, कोच ने दिया चोट पर अपडेट

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल