1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. श्रीलंकाई दौरे से पहले कोरोना संक्रमित हुए ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड

श्रीलंकाई दौरे से पहले कोरोना संक्रमित हुए ऑस्ट्रेलियाई कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड

 Written By: Jitendra Kumar @jitendrak23
 Published : Jun 01, 2022 05:23 pm IST,  Updated : Jun 01, 2022 05:23 pm IST

श्रीलंकाई दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच गॉल में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। 

Australia head coach, Andrew McDonald, Andrew McDonald tests positive, COVID-19, Australia vs Sri La- India TV Hindi
प्रैक्टिस के दौरान एरोन फिंच से बात करते हुए कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड Image Source : GETTY

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं, जिसके कराण वे श्रीलंका दौरे के पहले हिस्से से बाहर रहेंगे। ऑस्ट्रेलियाई टीम के श्रीलंका रवाना होने से पहले बुधवार को कराई गई जांच में मैकडोनाल्ड पॉजिटिव पाये गए। वह एक सप्ताह मेलबर्न में क्वारंटीन में रहेंगे और आठ जून को दूसरे टी20 से पहले कोलंबो में टीम के साथ जुड़ेंगे। 

मैकडोनाल्ड की रिपोर्ट पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को कहा,‘‘ऑस्ट्रेलियाई पुरूष टीम के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडोनाल्ड कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं और वह बाद में श्रीलंका जायेंगे ।’’ उनकी गैर मौजूदगी में सहायक कोच माइकल डि वेनुटो टीम का मार्गदर्शन करेंगे। 

यह भी पढ़ें- Asia Cup 2022: भारतीय हॉकी टीम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल, जापान से एक हार का बदला दो जीत से लिया

श्रीलंकाई दौरे पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को श्रीलंका के खिलाफ तीन टी20 और पांच वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। इसके बाद दोनों टीमों के बीच गॉल में दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। 

श्रीलंका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम- 

टेस्ट: पैट कमिंस (कप्तान), एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंगलिस, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुस्चगने, नाथन लियोन, मिशेल मार्श, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क। मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।

यह भी पढ़ें- IND vs SA T20 सीरीज से पहले रवि शास्त्री ने इसे बताया 'महत्वहीन,' IPL के फॉर्मेट पर भी बोले पूर्व हेड कोच

वनडे: एरोन फिंच (कप्तान), एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंगलिस, मार्नस लाबुशेन, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, डेविड वार्नर।

टी20: एरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, झे रिचर्डसन, केन रिचर्डसन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मिशेल स्वेपसन, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल