1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL में टारगेट का पीछा करने में माहिर गुजरात टाइटंस टीम, रिकॉर्ड देख आप भी रह जाएंगे हैरान

IPL में टारगेट का पीछा करने में माहिर गुजरात टाइटंस टीम, रिकॉर्ड देख आप भी रह जाएंगे हैरान

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Apr 11, 2024 08:49 am IST,  Updated : Apr 11, 2024 08:52 am IST

IPL 2024: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में 197 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए इसे सफलतापूर्वक हासिल किया। एक समय मैच में राजस्थान की जीत तय दिख रही थी, लेकिन गुजरात ने मुकाबले को आखिरी ओवर में लेकर जाने के साथ उसे अपने नाम किया।

Shubman Gill- India TV Hindi
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में बल्लेबाजी करते हुए शुभमन गिल Image Source : AP

शुभमन गिल की कप्तानी में गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल 2024 की शुरुआत काफी अच्छी की थी जिसमें उन्होंने अपने पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस को मात दी, लेकिन दूसरे मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा तो तीसरे में फिर से वह जीतने में कामयाब हुए। इसके बाद गुजरात को लगातार 2 मैचों में हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ इस सीजन के अपने छठे मैच में गुजरात टाइटंस टीम की हार लगभग तय दिख रही थी, लेकिन उन्होंने आखिरी गेंद पर चौका लगाने के साथ इसे अपने नाम कर लिया। गुजरात टाइटंस टीम का आईपीएल में अब तक रनों का पीछा करते हुए शानदार रिकॉर्ड देखने को मिला है।

गुजरात ने 22 में से 16 मैचों में दर्ज की है जीत

साल 2022 में गुजरात टाइटंस की टीम ने आईपीएल में अपना पहला सीजन खेला था, जिसके बाद से अब तक उनका इस टी20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला है। गुजरात टाइटंस ने अब तक आईपीएल में 22 मैचों में टारगेट का पीछा किया है, जिसमें से उन्होंने 16 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं सिर्फ 6 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा 197 रनों के टारगेट का सफलतापूर्वक पीछा गुजरात टाइटंस टीम ने अपने आईपीएल इतिहास में दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य को हासिल किया है। गुजरात टाइटंस ने साल 2023 में खेले गए सीजन में आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु के मैदान पर 198 रनों का पीछा किया था।

आखिरी गेंद पर जीत हासिल करना एक शानदार एहसास

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में जीत के बाद गुजरात टाइटंस टीम के कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि हम 3 ओवरों में 45 रनों का टारगेट सेट कर रहे थे जो काफी हद तक हासिल किया जा सकता है और उस दौरान हमारी मानसिकता भी ऐसी ही थी। मुझे मैच खत्म करना अच्छा लगता है, लेकिन मैं राहुल और राशिद भाई के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। मैच की आखिरी गेंद पर जीत हासिल करना हमेशा एक शानदार एहसास होता है। राशिद खान एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको आप हमेशा अपनी प्लेइंग 11 में शामिल करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें

IPL 2024 के बीच BCCI ने बड़ा ऐलान, शेड्यूल में बदलाव के कारण लिया ये फैसला

IPL 2024 में सिर्फ एक बार OUT हुआ है ये खिलाड़ी, विरोधी टीमों के गेंदबाजों में पैदा किया खौफ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल