1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. कामरान पर आगबबूला हुए हरभजन सिंह, सिख समाज का मजाक बनाने पर लगाई लताड़; PAK प्लेयर ने मांगी माफी

कामरान पर आगबबूला हुए हरभजन सिंह, सिख समाज का मजाक बनाने पर लगाई लताड़; PAK प्लेयर ने मांगी माफी

 Published : Jun 11, 2024 08:23 am IST,  Updated : Jun 11, 2024 08:23 am IST

पाकिस्तान के कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह को लेकर सिख समाज का मजाक उड़ाया था। इस पर भारत के पूर्व खिलाड़ी हरभजन सिंह ने उन्हें खरी खोटी सुनाई है। इस पर कामरान अकमल ने माफी भी मांग ली है।

Kamran Akmal And Harbhajan Singh- India TV Hindi
Kamran Akmal And Harbhajan Singh Image Source : TWITTER/GETTY

Harbhajan Singh Kamran Akmal: भारत और पाकिस्तान दोनों ही दोनों में क्रिकेट बहुत ही लोकप्रिय है। भारत में क्रिकेट को एक धर्म माना जाता है। जब भी दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच होता है, तो फैंस बहुत ही ज्यादा उत्साहित होते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम को 6 रनों से हरा दिया। इस मैच पर चर्चा करते हुए पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी कामरान अकमल ने अर्शदीप सिंह को लेकर सिख समाज का मजाक उड़ाया, जिसके बाद हरभजन सिंह उन पर गुस्सा हुए हैं। 

कामरान अकमल ने कही थी ये बात

भारत के खिलाफ मैच में पाकिस्तानी टीम को आखिरी ओवर में जीतने के लिए 18 रनों की जरूरत थी। तब गेंदबाजी की जिम्मेदारी अर्शदीप सिंह ने संभाली थी। उन्होंने एक पाकिस्तानी न्यूज चैनल पर अर्शदीप सिंह और सिख समाज के बारे में आपत्तिजनक कमेंट किया। वह वीडियो में कहते हुए नजर आ रहे हैं। देखिए लास्ट ओवर करना है अर्शदीप सिंह ने। कुछ भी हो सकता है। फिर.... 12 बज गए हैं। इसके बाद वह जोर से हंसते हुए नजर आते हैं। वहां मौजूद और भी लोग से ठहाका लगाते हैं।

हरभजन सिंह ने लगाई लताड़

कामरान अकमल के बयान पर भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लताड़ लगाई है। इस पर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि लाख दी लानत तेरे कामरान अकमल। आपको अपना गंदा मुंह खोलने से पहले सिखों का इतिहास जानना चाहिए। हम सिखों ने आपकी माताओं और बहनों को बचाया था जब उन्हें आक्रमणकारियों ने अगवा किया था। उस समय हमेशा 12 बजे का था। शर्म आनी चाहिए... थोड़ा आभार व्यक्त करें। अमेरिका की तरफ से खेलने वाले जसकरन मल्होत्रा ने भी कामरान अकमाल को जमकर खरी-खोटी सुनाई है। 

कामरान अकमल ने मांगी माफी

कामरान अकमल को अपने बयान को लेकर खूब आलोचना झेलनी पड़ी। इसके बाद उन्होंने माफी मांगी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा है कि मुझे अपनी हालिया टिप्पणियों पर गहरा खेद है और मैं हरभजन सिंह और सिख समुदाय से से माफी मांगता हूं।  मेरे शब्द गलत और अपमानजनक थे। मैं सभी सिखों का सम्मान करता हूं। मेरा किसी को भी ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था। मैं माफी मांगता हूं। 

यह भी पढ़ें

4 रन से मैच जीतकर साउथ अफ्रीका ने भारतीय टीम को छोड़ा पीछे, पाकिस्तान की कर ली बराबरी

साउथ अफ्रीका की जीत के बाद कप्तान का बड़ा बयान, इस खिलाड़ी को बताया जीत का हीरो

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल