1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs ZIM: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ध्वस्त किया 19 साल पुराना रिकॉर्ड

IND vs ZIM: टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप में बनाया सबसे बड़ा स्कोर, ध्वस्त किया 19 साल पुराना रिकॉर्ड

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Feb 26, 2026 09:51 pm IST,  Updated : Feb 26, 2026 09:51 pm IST

IND vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसमें टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 256 रनों का स्कोर बनाया।

Hardik Pandya And Tilak Varma- India TV Hindi
हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा Image Source : AFP

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया से जिस तरह के बल्लेबाजी प्रदर्शन की उम्मीद सभी को थी, वह जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मुकाबले में देखने को मिली, जिसमें टीम इंडिया ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 4 विकेट के नुकसान पर 256 रनों का स्कोर बनाया। भारतीय टीम की तरफ से इस पारी में ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने जहां 55 रनों की पारी खेली तो वहीं हार्दिक पांड्या के बल्ले से नाबाद 50 रनों की पारी देखने को मिली। टीम इंडिया ने इसी के साथ टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सबसे बड़ा स्कोर भी बना दिया है, जिसमें उन्होंने 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा है।

भारतीय टीम का टी20 वर्ल्ड कप में आया सबसे बड़ा स्कोर

जिम्बाब्वे के खिलाफ सुपर-8 के मैच में टीम इंडिया प्लेइंग 11 में दो बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरी थी, जिसमें ओपनिंग में अभिषेक शर्म के साथ संजू सैमसन की वापसी हुई। भारतीय टीम ने शुरू से ही बल्लेबाजी में आक्रामक रुख अख्तियार किया हुआ था और इसके चलते 20 ओवर्स में स्कोर 256 रनों तक पहुंचने में कामयाब रहा। टीम इंडिया का इस मुकाबले से पहले टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक स्कोर 218 रनों का था जो उन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ डरबन के मैदान पर खेले गए मुकाबले में बनाया था। अब 19 साल इस पुराने रिकॉर्ड को भारतीय टीम ने पीछे छोड़ने के साथ अपना नया रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में बना दिया है। वहीं टीम इंडिया की इस पारी में कुल 17 छक्के लगे जिसमें अभी तक टी 20 वर्ल्ड कप के इतिहास में भारतीय टीम ने किसी भी पारी में इतने छक्के नहीं लगाए थे, इससे पहले साल 2024 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए मुकाबले में टीम इंडिया की पारी में कुल 15 छक्के लगे थे।

टी20 वर्ल्ड कप में बना दूसरा सर्वाधिक स्कोर

भारतीय टीम ने जैसे ही जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में अपनी पारी 20 ओवर्स में 256 रनों के स्कोर पर खत्म की उसी के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरा सर्वाधिक स्कोर बनाने में कामयाब हो गई। इस लिस्ट में पहले नंबर पर श्रीलंकाई टीम काबिज है, जिन्होंने साल 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में केन्या की टीम के खिलाफ हुए मुकाबले में 20 ओवर्स में 260 रनों का स्कोर बनाया था।

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में सर्वाधिक स्कोर

  • श्रीलंका - 260 रन बनाम केन्या (साल 2007)
  • भारत - 256 रन बनाम जिम्बाब्वे (साल 2026)
  • वेस्टइंडीज - 254 रन बनाम जिम्बाब्वे (साल 2026)
  • आयरलैंड - 235 रन बनाम ओमान (साल 2026)
  • इंग्लैंड - 230 रन बनाम साउथ अफ्रीका (साल 2016)

ये भी पढ़ें

IND vs ZIM: सूर्यकुमार यादव ने अपने इंटरनेशनल करियर में हासिल की बड़ी उपलब्धि, 148वां मुकाबला बन गया खास

SA vs WI: होल्डर-शेफर्ड की जोड़ी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 इंटरनेशनल में बना दिया ये नया कीर्तिमान

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल