1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. लॉर्ड्स में छा गए रवींद्र जडेजा, इस मामले में कर ली वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी

लॉर्ड्स में छा गए रवींद्र जडेजा, इस मामले में कर ली वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Jul 12, 2025 11:01 pm IST,  Updated : Jul 12, 2025 11:01 pm IST

रवींद्र जडेजा ने लॉर्ड्स में खेले जा रहे टेस्ट मैच में पहली पारी में 72 रन बनाए। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 24वां अर्धशतक था।

Ravindra Jadeja- India TV Hindi
रवींद्र जडेजा Image Source : GETTY

लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की। पहली पारी में वह 72 रन बनाकर आउट हुए। इस अर्धशतकीय पारी के साथ ही जडेजा ने वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी कर ली है। टेस्ट क्रिकेट में यह रवींद्र जडेजा का 24वां अर्धशतक है। उनकी इसी अर्धशतकीय पारी के बदौलत भारतीय टीम इंग्लैंड के टोटल के करीब पहुंचने में कामयाब रही।

रवींद्र जडेजा अब सिर्फ कपिल देव और एमएस धोनी से हैं पीछे

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने के मामले में अब जडेजा वीवीएस लक्ष्मण के बराबर पहुंच गए हैं। दोनों के नाम टेस्ट में नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 28 50+ स्कोर दर्ज हैं। इस मामले में टॉप पर एमएस धोनी का नाम है। उन्होंने नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए 38 बार 50+ स्कोर बनाया है। वहीं कपिल देव ने 35 बार ये कारनामा किया था। रवींद्र जडेजा अब सिर्फ एमएस धोनी और कपिल देव से पीछे हैं।

टेस्ट में भारत के लिए नंबर 6 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार 50+ स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज

  • एमएस धोनी: 38
  • कपिल देव: 35
  • वीवीएस लक्ष्मण: 28
  • रवींद्र जडेजा: 28
  • आर अश्विन: 20

रवींद्र जडेजा ने दूसरी बार अपने करियर में किया ऐसा

इसके साथ ही रवींद्र जडेजा ने अपने करियर में दूसरी बार लगातार तीन टेस्ट पारियों में अर्धशतक लगाने का कारनामा किया है। उन्होंने 2019 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक मैच में 91 और 51 रनों की पारी खेली थी। वहीं अगले मैच में उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 60 रन बनाए थे। वहीं अब इस दौरे पर उन्होंने बर्मिंघम टेस्ट मैच की दोनों पारियों में 89 और 69 रनों की पारी खेली थी। वहीं लॉर्ड्स टेस्ट मैच की पहली पारी में उन्होंने 72 रन बनाए थे।

387 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया

टेस्ट मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहली पारी में 387 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम भी पहली पारी में 387 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। भारत की तरफ से केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 100 रन बनाए। उनके अलावा पंत ने 74 रनों की पारी खेली।

यह भी पढ़ें

रवि शास्त्री हुए अंपायर्स पर आग बबूला, लॉर्ड्स टेस्ट मैच में गेंद बदलने के लिए सुनाई खरी-खोटी

T20I क्रिकेट में टूटा विश्व कप मैच का वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही मुकाबले में बिना शतक लगे बने इतने रन

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल