1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा एमएस धोनी के बराबर के कप्तान, जानिए किसने कही ये बात

रोहित शर्मा एमएस धोनी के बराबर के कप्तान, जानिए किसने कही ये बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Jan 28, 2022 04:59 pm IST,  Updated : Jan 28, 2022 04:59 pm IST

रोहित शर्मा इस वक्त भारत की वन डे और टी20 टीम के कप्तान हैं। बतौर फुल टाइम कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरने वाले हैं। 

MS Dhoni-Rohit Sharma- India TV Hindi
MS Dhoni-Rohit Sharma Image Source : GETTY IMAGES

रोहित शर्मा इस वक्त भारत की वन डे और टी20 टीम के कप्तान हैं। बतौर फुल टाइम कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरने वाले हैं। भारत और वेस्टइंडीज के बीच छह फरवरी से सीरीज शुरू हो रही है। रोहित शर्मा ने आईपीएल में तो अपनी कप्तानी का जलवा दिखाया है, लेकिन क्या वे टीम इंडिया के लिए भी ऐसा ही कर पाएंगे, ये देखना दिलचस्प होगा। इस बीच वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी ने रो​हित शर्मा को एमएस धोनी के बराबर का कप्तान बताया है। 

यह भी पढ़ें : BBL Final 2022 : पर्थ स्कॉचर्स और ​सिडनी सिक्सर्स ने सीएसके और मुंबई इंडियंस को पीछे छोड़ा

वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान डेरेन सैमी को लगता है कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में है और उन्होंने टीम के साथी खिलाड़ियों से सर्वश्रेष्ठ निकालने की काबिलियत के मामले में भारत के इस सीनियर बल्लेबाज को महान क्रिकेटर एमएस धोनी के बराबर ही रखा। पांच बार आईपीएल का खिताब जीतने वाली टीम मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा अब फिट हो चुके हैं और छह फरवरी से अहमदाबाद में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन वनडे और तीन टी20 मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की जिम्मेदारी उठाएंगे। 

यह भी पढ़ें : IND vs WI ODI Series : भारत के लिए इस खिलाड़ी ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन

बीसीसीआई ने विराट कोहली को वनडे कप्तानी से हटा दिया था जिसके बाद रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया। डेरेन सैमी ने लीजेंड्स लीग क्रिकेट के मौके पर पीटीआई से कहा कि विराट कोहली मैदान पर अपने प्रदर्शन में शानदार रहा है। मुझे नहीं लगता कि इससे टीम प्रभावित होगी। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ शानदार कप्तान रहा है, जो काफी प्रेरणादायी कप्तान है। मैंने आईपीएल में उसे मुंबई की कप्तानी करते हुए देखा है। वह जीत दर्ज करने वाले कप्तानों जैसे एमएस धोनी, गौतम गंभीर के साथ शामिल है। 

करीब 38 अड़तीस साल के सैमी ने कहा कि ये सभी खिलाड़ी अपनी टीम के साथियों से अच्छा प्रदर्शन करा सकते हैं। ये कप्तान नतीजे के साथ ट्राफियां भी जीतते हैं। मैं भारतीय क्रिकेट के बारे में चिंतित नहीं हूं। यह सुरक्षित हाथों में है। सैमी ने 2021 में चेन्नई सुपर किंग्स को चौथा आईपीएल खिताब जीतने वाले कप्तान धोनी का उदाहरण देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी को देखिये। उसने पूरे सत्र में ज्यादा अच्छा नहीं किया लेकिन टीम को जब प्लेऑफ में उसकी जरूरत थी तो उसने धमाल कर दिया। धोनी ने पिछले सीजन के सेमीफाइनल में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अंतिम ओवर में तीन चौके लगाकर छह गेंद में नाबाद 18 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई।

यह भी पढ़ें : ICC U19 World Cup 2022 : रोचक होगा भारत बनाम बांग्लादेश मुकाबला

आगामी सीरीज के बारे में बात करते हुए सैमी ने कहा कि भारत के लिए केरोन पोलार्ड की कप्तानी वाली टीम के खिलाफ चीजें आसान नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि पोलार्ड की टीम को इसका फायदा उठाना चाहिए। वेस्टइंडीज ने आयरलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 1-2 से मिली हार के बाद वापसी करते हुए इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय घरेलू सीरीज में 2-1 से बढ़त बना ली है। उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि पोलार्ड निश्चित रूप से भारत के खिलाफ मौकों का फायदा उठायेगा। वह इतने लंबे समय से भारत में खेल रहा है और वह परिस्थितियों को बखूबी जानता है।  डेरेन सैमी ने कहा कि इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा श्रृंखला में हमें कुछ नयी प्रतिभाएं देखने को मिली। मुझे लगता है कि वेस्टइंडीज भारत में अच्छा कर सकता है। भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका से पिछली वनडे सीरीज में 0-3 से हार का सामना करना पड़ा जिससे पहले टेस्ट सीरीज में भी टीम 1-2 से हार गई थी। यह पूछने पर कि वेस्टइंडीज के लिये क्या यह चीज फायदेमंद रहेगी तो सैमी ने कहा कि भारत हमेशा अपनी सरजमीं पर मजबूत रहा है और कुछ बेहतरीन वनडे खिलाड़ियों की बदौलत टीम मजबूत होगी।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल