Sunday, March 15, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. 'हम Ice-Fire नहीं, बल्कि फायर और फायर हैं'- अभिषेक शर्मा के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर बोले संजू सैमसन

'हम Ice-Fire नहीं, बल्कि फायर और फायर हैं'- अभिषेक शर्मा के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर बोले संजू सैमसन

Written By: Hitesh Jha Published : Mar 15, 2026 09:28 am IST, Updated : Mar 15, 2026 09:32 am IST

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ अपनी ओपनिंग जोड़ी को लेकर कहा है कि हम आग और बर्फ नहीं, बल्कि आग और आग का कॉम्बिनेशन हैं। इन दोनों बल्लेबाजों ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में शानदार बैटिंग की थी।

Sanju Samson & Abhishek Sharma- India TV Hindi
Image Source : AP संजू सैमसन & अभिषेक शर्मा

अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जोड़ी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ जबरदस्त प्रदर्शन करके टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद जब रोहित शर्मा और विराट कोहली ने इस फॉर्मेट से संन्यास लिया था उसके बाद संजू और अभिषेक टीम इंडिया के नए ओपनर्स बनकर सामने आए। टी20 वर्ल्ड कप 2026 तक कई बार ये जोड़ी टूटी और बनी। लेकिन अंत में इन दोनों ने टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अपना अहम योगदान दिया।

संजू सैमसन ने अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग को लेकर क्या कहा?

इस बीच टी20 वर्ल्ड को खत्म होने के बाद संजू सैमसन ने अभिषेक के साथ अपने पार्टनरशिप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अभिषेक और उनकी जोड़ी फायर और आइस की नहीं, बल्कि फायर और फायर की जोड़ी है। संजू सैमसन ने इंडिया टुडे के एक शो में कहा कि हम बर्फ और आग नहीं हैं, हम आग और आग हैं - कभी वो आग लगाता है, कभी मैं। हमारे बीच ऐसा कॉम्बिनेशन है। हम 2024 से ऐसा कर रहे हैं, हमारे बीच केरल-पंजाबी वाली दोस्ती है।

अभिषेक शर्मा ने भी संजू सैमसन के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर दिया बयान

अभिषेक शर्मा ने सैमसन के साथ अपनी पार्टनरशिप को लेकर कहा कि संजू भाई बहुत ही सुलझे हुए इंसान हैं, वह बहुत प्यार करने वाले, बहुत ख्याल रखने वाले इंसान हैं। जब उनके जैसा खिलाड़ी आपकी टीम में होता है, तो आपको लगेगा कि आपके पीछे कोई है। वह मैदान पर और मैदान के बाहर हमेशा सपोर्ट के लिए मौजूद रहते हैं। बता दें कि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद से ज्यादातर मैचों में टीम इंडिया के लिए ओपनिंग करने का मौका मिला।

टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी सैमसन को किया गया था ड्रॉप

बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के पहले मैच में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन ने ओपनिंग की थी। दूसरे मैच में सैमसन और ईशान ओपन करते नजर आए, क्योंकि अभिषेक बीमार थे। जब अभिषेक शर्मा फिट होकर टीम में वापस आए तब संजू सैमसन को फिर से बाहर कर दिया गया। लेकिन बाद में जब सुपर-8 के दौरान टीम का कॉम्बिनेशन लेफ्टी बैटर्स की वजह से गड़बड़ाया तो मैनेजमेंट ने एक बार फिर संजू को मौका देने का फैसला किया। हालांकि अभिषेक और सैमसन की जोड़ी ने फाइनल में धमाका करके टीम इंडिया को जिता दिया।

यह भी पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को लेकर IPL से पहले पूर्व भारतीय क्रिकेटर का हैरान करने वाला बयान, कहा- किस्मत के भरोसे करते हैं बैटिंग

रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लगातार ICC ट्रॉफी जीतने पर दिया बड़ा बयान, कहा- ये तो सिर्फ शुरुआत है

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement