1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IPL 2026: हैदराबाद से अच्छी खबर नहीं, अहम मुकाबले पर मंडरा रहा खतरा

IPL 2026: हैदराबाद से अच्छी खबर नहीं, अहम मुकाबले पर मंडरा रहा खतरा

 Written By: Vanson Soral @VansonSoral
 Published : Apr 05, 2026 11:46 am IST,  Updated : Apr 05, 2026 11:46 am IST

IPL 2026 के 10वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स आमने-सामने होंगे। हैदराबाद के घरेलू मैदान पर यह मुकाबला खेला जाएगा।

IPL 2026- India TV Hindi
हैदराबाद Image Source : AFP

SRH vs LSG: IPL 2026 का रोमांच बढ़ता ही जा रहा है। 5 अप्रैल को दो मुकाबले खेले जाएंगे। दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जाएगा। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले से अच्छी खबर नहीं है। SRH vs LSG मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है। ऐसे में खेल का मजा किरकिरा हो सकता है। 

बारिश डाल सकती है खलल

हैदराबाद में मैच के दौरान मौसम का मिजाज थोड़ा खराब रहने की संभावना है। इस मुकाबले के समय करीब 50% बारिश की संभावना जताई गई है। बारिश की वजह से मैच में रुकावट या देरी हो सकती है। अगर बारिश ज्यादा हुई तो मैच का मजा किरकिरा हो सकता है। जहां दोनों टीमें जीत के लिए पूरी तरह तैयार हैं, वहीं मौसम बड़ा फैक्टर बन सकता है। फैंस को उम्मीद होगी कि बारिश ज्यादा असर न डाले और उन्हें एक पूरा और रोमांचक मुकाबला देखने को मिले।

दोनों टीमों की स्थिति

SRH आज अपना सीजन का तीसरा और LSG अपना दूसरा मैच खेलने उतरेगी। लखनऊ सुपर जायंट्स की सीजन की शुरुआत खराब रही है और टीम अपना पहला मैच हारकर पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। कप्तान ऋषभ पंत की अगुवाई में टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीजन की पहली जीत हासिल करना चाहेगी। वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद ने अब तक एक जीत और एक हार दर्ज की है। 2 पॉइंट के साथ टीम फिलहाल पांचवें स्थान पर मौजूद है और घरेलू मैदान पर जीत हासिल करना चाहेगी।

स्क्वाड

सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, अनिकेत वर्मा, आर. स्मरण, इशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, कामिंडु मेंडिस, हर्षल पटेल, ब्रायडन कार्से, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवांग कुमार, सलिल अरोड़ा, साकिब हुसैन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, जैक एडवर्ड्स

लखनऊ सुपर जायंट्स: अब्दुल समद, आयुष बडोनी, एडेन मार्कराम, मैथ्यू ब्रीट्जके, हिम्मत सिंह, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, मिचेल मार्श, शाहबाज अहमद, अर्शिन कुलकर्णी, मयंक यादव, आवेश खान, मोहसिन खान, मणिमारन सिद्धार्थ, दिग्वेश राठी, प्रिंस यादव, आकाश सिंह, मोहम्मद शमी, अर्जुन तेंदुलकर, वानिंदु हसरंगा, एनरिक नॉर्खिया, मुकुल चौधरी, नमन तिवारी, अक्षत रघुवंशी, जोश इंग्लिस

यह भी पढ़ें

SRH vs LSG: सनराइजर्स हैदराबाद के सामने घर पर लखनऊ की चुनौती, Head To Head में ऐसा रहा है रिकॉर्ड

IPL 2026: ऑरेंज कैप पर समीर रिजवी का कब्जा, रोहित शर्मा टॉप-5 की लिस्ट में कहां?

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल