1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. T20 World Cup 2022: संजू सैमसन को मिलेगा भारतीय टीम में मौका! BCCI की तरफ से ऋषभ पंत पर कही गई ये बात

T20 World Cup 2022: संजू सैमसन को मिलेगा भारतीय टीम में मौका! BCCI की तरफ से ऋषभ पंत पर कही गई ये बात

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Sep 13, 2022 08:58 pm IST,  Updated : Sep 13, 2022 08:58 pm IST

T20 World Cup 2022: टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारत के 15 सदस्यीय स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। संजू सैमसन को ना ही इस टीम में और ना ही ऑस्ट्रेलिया व साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 की टीम में जगह मिली।

संजू सैमसन और ऋषभ पंत- India TV Hindi
संजू सैमसन और ऋषभ पंत Image Source : GETTYIMAGES, TWITTER

Highlights

  • सैमसन को वर्ल्ड कप के अलावा साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए भी नहीं मिली जगह
  • ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक टीम इंडिया में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल
  • साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज में सैमसन को मिल सकता है मौका

T20 World Cup 2022: अगले महीने 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले आईसीसी टी20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान करने के बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने समीक्षा बैठक की है। बीसीसीआई की एशिया कप को लेकर हुई समीक्षा बैठक में सात से लेकर 15 ओवर के बीच भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर चिंता जताई गई है। इसके अलावा संजू सैमसन के नहीं चुने जाने पर और ऋषभ पंत के चयन पर भी बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बयान दिया है। साथ ही यह भी कहा गया है कि, आगामी साउथ अफ्रीका सीरीज में संजू सैमसन को मौका मिलेगा।

अब आप अगर सोच रहे हैं कि टीम का ऐलान तो हो गया है? आपको बता दें कि ऐलान अभी साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए हुआ है। भारतीय टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ इसके बाद तीन वनडे मैच भी खेलेगी। यह मुकाबले 6, 9 और 11 अक्टूबर को खेले जाएंगे। इसके लिए संजू सैमसन को टीम में जगह मिलना तय माना जा रहा है। साथ ही इस टीम की कमान भी शिखर धवन को सौंपने की बात चल रही है। वहीं टी20 विश्व कप में टीम इंडिया अपना पहला मैच 23 अक्टूबर को अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ मेलबर्न में खेलेगी। 

संजू पर नहीं हुई चर्चा, पंत को लेकर क्या कहा?

बीसीसीआई की बैठक में सोमवार को टीम चयन के अलावा अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह तथा राष्ट्रीय चयन समिति ने एशिया कप के दौरान राष्ट्रीय टीम के खराब प्रदर्शन पर भी चर्चा की। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर पीटीआई को बताया,'संजू दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में खेलेगा क्योंकि चयनकर्ता जिंबाब्वे दौरे के बाद निरंतरता बनाए रखना चाहेंगे। इसके अलावा पंत को बाहर करने पर चर्चा नहीं हुई। वह शीर्ष क्रम में बाएं हाथ का एकमात्र बल्लेबाज है और जब उसका बल्ला चलता है तो वह अपने दम पर मैच जीत सकता है।'

टीम इंडिया के लिए यह सबसे बड़ी चिंता!

अधिकारी ने यह भी कहा कि,‘‘एशिया कप के प्रदर्शन पर चर्चा की गई। समस्याओं की बजाए समाधान पर ध्यान दिया गया तथा इस पर चर्चा हुई कि टी20 विश्व कप के दौरान किन क्षेत्रों में सुधार की जरूरत है।’’ सभी ने इस पर सहमति जताई की बेहतर टीमों के खिलाफ भारत का बीच के ओवरों में अपनाया गया रवैया चिंता का विषय है। एशिया कप में इससे टीम को नुकसान हुआ। उन्होंने आगे कहा,‘‘बीच के ओवरों में बल्लेबाजी एक मुद्दा था विशेषकर 7वें से लेकर 15 ओवर के बीच बल्लेबाजी जिसमें एशिया कप में हमने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। टीम थिंक टैंक इससे अवगत है और हमारे पास कुछ विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं जो टीम की जरूरतों के अनुसार अपना खेल बदल सकते हैं।’’ 

T20 World Cup 2022: सैमसन को बाहर करने पर बुरी फंसी BCCI, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

यदि 7वें से लेकर 15वें ओवर के बीच भारतीय बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर गौर करें तो एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में उन्होंने नौ ओवरों में 59 रन बनाए और तीन विकेट गंवाए। यहां तक कि हांगकांग के खिलाफ भी इन ओवरों में केवल 62 रन बने जबकि पाकिस्तान के खिलाफ सुपर चार के मैच में भी इन ओवरों में 62 रन बनाए गए और इस बीच भारत ने एक विकेट खोया। इन नौ ओवरों में भारत ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन श्रीलंका के खिलाफ किया। तब उसने इन ओवरों में 78 रन बनाए थे। 

यह भी पढ़ें:-

T20 World Cup 2022: एशिया कप जीतने के बाद श्रीलंका पर विश्व कप में बड़ा खतरा, कहीं होना ना पड़ जाए बाहर!

T20 World Cup 2022 Team India Jersey Video: फिर पुराने अवतार में दिखेगी टीम इंडिया, स्काई ब्लू जर्सी की वापसी

Sanju Samson on T20 World Cup: टीम इंडिया में नहीं मिली जगह, संजू सैमसन ने कुछ यूं शेयर की दिल की बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल