1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. विराट कोहली ने Final मैच में तोड़ा धवन का रिकॉर्ड, बना दिया नया कीर्तिमान

विराट कोहली ने Final मैच में तोड़ा धवन का रिकॉर्ड, बना दिया नया कीर्तिमान

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jun 03, 2025 09:01 pm IST,  Updated : Jun 03, 2025 09:01 pm IST

RCB vs PBKS: विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ अपनी पारी के दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का काम किया जिसमें उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है।

Virat Kohli- India TV Hindi
विराट कोहली Image Source : INDIA TV

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2025 सीजन का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है, इस मैच में आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। विराट कोहली जिनसे फाइनल मैच में एक बड़ी पारी की उम्मीद थी वह 35 गेंदों में 43 रनों की पारी खेलने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। हालांकि कोहली ने अपनी इस पारी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड आईपीएल के इतिहास में अपने नाम किया जिसमें उन्होंने शिखर धवन को पीछे छोड़ दिया है।

आईपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी बने कोहली

विराट कोहली अब आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पहले नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ फाइनल मैच में अपनी 43 रनों की पारी के दौरान कुल तीन चौके लगाए। इसी के साथ अब कोहली के नाम पर आईपीएल इतिहास में कुल 771 चौके दर्ज हो गए हैं। कोहली से पहले नंबर-1 की पोजीशन पर काबिज शिखर धवन के नाम पर आईपीएल इतिहास में कुल 768 चौके लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था। विराट कोहली ने आईपीएल करियर में अपने 267वें मुकाबले में इस मुकाम को हासिल किया है।

IPL में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले खिलाड़ी

  • विराट कोहली - 771 चौके
  • शिखर धवन - 768 चौके
  • डेविड वॉर्नर - 663 चौके
  • रोहित शर्मा - 640 चौके
  • अजिंक्य रहाणे - 514 चौके

विराट कोहली ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ा

आईपीएल इतिहास में एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के खिलाफ आईपीएल में कुल 1146 रन बनाए थे उन्होंने अब इस आंकड़े को पीछे छोड़ने के साथ पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल में कुल 1159 रन बना दिए हैं।

ये भी पढ़ें

IPL Final में श्रेयस अय्यर टॉस जीतते ही बने ऐतिहासिक रिकॉर्ड का हिस्सा, इससे पहले सिर्फ तीन बार हुआ ऐसा

पहली बार देखा ऐसा नजारा, मैच से पहले ट्रेफिक जाम में फंसी टीम

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल