1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. शारजाह स्टेडियम के इंतजामों से संतुष्ट बीसीसीआई के सचिव जय शाह

शारजाह स्टेडियम के इंतजामों से संतुष्ट बीसीसीआई के सचिव जय शाह

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 18, 2020 09:09 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 09:09 pm IST

शारजाह के अलावा दुबई और अबुधाबी मैचों के आयोजन के दो स्थल हैं। शारजाह स्टेडियम में पहला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा। 

BCCI, Jay Shah, sports, india, cricket- India TV Hindi
IPL 2020  Image Source : TWITTER/JAYSHAH

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें चरण के शुरू होने से पहले शुक्रवार को शारजाह स्टेडियम के इंतजामों का मुआयना कर संतोष व्यक्त किया। शारजाह में आईपीएल के 12 मैचों की मेजबानी की जायेगी। 

इसके अलावा दुबई और अबुधाबी मैचों के आयोजन के दो स्थल हैं। शारजाह स्टेडियम में पहला मैच 22 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जायेगा। 

कुछ दिन पहले बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने यहां की सुविधाओं का जायजा लिया था और इंतजामों पर प्रसन्नता व्यक्त की थी। टी20 टूर्नामेंट शनिवार से गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मैच से शुरू हो रहा है। 

मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार शाह के साथ शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के उपाध्यक्ष वालिद बुखातिर, बुखातिर ग्रुप के प्रबंध निदेशक और शारजाह क्रिकेट स्टेडियम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी खलाफ बुखातिर भी मौजूद थे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल