1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. DC vs CSK, IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स की जीत में चमके शिमरॉन हेटमायर, सीएसके को 3 विकेट से मिली करारी हार

DC vs CSK, IPL 2021 : दिल्ली कैपिटल्स की जीत में चमके शिमरॉन हेटमायर, सीएसके को 3 विकेट से मिली करारी हार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 04, 2021 11:11 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 11:39 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग 2021 के 50वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपरकिंग्स को 3 विकेट से हराकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर पहुंच गई है।

csk, dc - India TV Hindi
DC vs CSK, IPL 2021  Image Source : IPLT20.COM

शिमरॉन हेटमायर की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 50वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) को तीन विकेट से हराया। दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट पर 136 रन बनाए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने हेत्मायर के 18 गेंदों पर दो चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 28 रन के दम पर 19.4 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाकर मैच जीता।

यह भी पढ़ें- जडेजा ने राहुल की कप्तानी पर की टिप्पणी, बोले- लगता ही नहीं कि वो एक लीडर हैं

सीएसके की ओर से रवींद्र जडेजा और शार्दूल ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए, जबकि दीपक चाहर, जोश हेजलवुड और ड्वेन ब्रावो को एक-एक विकेट मिला। इस जीत के साथ ही दिल्ली की टीम 13 मैचों में 10 जीत के साथ 20 अंक लेकर तालिका में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है।

लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली की शुरुआत कुछ खास नहीं रही और पृथ्वी शॉ 12 गेंदों पर तीन चौकों की मदद से 18 रन बनाकर आउट हुए। इसके कुछ देर बाद श्रेयस अय्यर (2) भी ज्यादा देर टिक नहीं सके।

शिखर धवन ने फिर पंत के साथ पारी को संभाला, लेकिन पंत भी 12 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के के सहारे 15 रन बनाकर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए। फिर रिपल पटेल को जडेजा ने आउट कर सीएसके को चौथी सफलता दिलाई। रिपल ने 20 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 18 रन बनाए।

यह भी पढ़ें- रोहित की नजर में इंग्लैंड के खिलाफ भारत ने 2-1 से जीत लिया है टेस्ट सीरीज

इसके बाद रविचंद्रन अश्विन (2) को शार्दूल ने आउट कर दिल्ली को पांचवां झटका दिया। शार्दूल ने फिर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर धवन को आउट कर दिल्ली की पारी लड़खड़ा दी। धवन 35 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों के सहारे 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

हेटमायर ने विस्फोटक पारी खेल दिल्ली को सुखद स्थिति तक पहुंचाया लेकिन अंतिम ओवर में अक्षर (5) रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, नए बल्लेबाज के रूप में उतरे कैगिसो रबादा ने पहली ही गेंद पर चौका जड़ टीम को जीत दिलाई।

इससे पहले, सलामी बल्लेबाज फाफ डुपलेसीस और रुतुराज गायकवाड़ ने पारी की शुरूआत की। दोनों बल्लेबाजों के बीच 28 रनों की ही साझेदारी हुई थी कि अक्षर पटेल ने डुपलेसीस (10) को आउट कर सीएसके को पहला झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए इस सीजन में अपना पहला मैच खेल रहे रॉबिन उथ्थपा। 

यह भी पढ़ें- IPL 2021 : रुतुराज गायकवाड़ के फैन हुए अश्विन, किया यह बड़ी भविष्यवाणी

पिछले मैच में शतक लगाने वाले रुतुराज आज फिर से अच्छी लय में लग रहे थे, पर उन्हें एनरिच नॉ˜जे ने आउट कर पवेलियन भेजा। रुतुराज ने 13 रन बनाए। इसके बाद मोइन अली (5) और उथ्थपा (19) रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद अंबाटी रायुडू और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने पारी को संभाला और दोनों के बीच पांचवे विकेट के लिए 64 गेंदों पर 70 रनों की साझेदारी की। इस दौरान रायुडू ने अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

एक समय लग रहा था ये दो बल्लेबाज टीम को बड़े स्कोर की ओर ले जाएंगे, पर आवेश ने धोनी (18) को आउट कर सीएके को करारा झटका दिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए जडेजा और रायुडू ने पारी के अंत तक बल्लेबाजी की। रायुडू ने 43 गेंदों में पांच चौकों ओर दो छक्के की मदद से 55 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जडेजा एक रन बनाकर नाबाद रहे।

दिल्ली की ओर से अक्षर ने दो जबकि नॉर्टजे, आवेश खान और अश्विन ने एक-एक विकेट लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल