1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2021 : स्टेडियम में दर्शकों की वापसी से उत्साहित हैं केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन

IPL 2021 : स्टेडियम में दर्शकों की वापसी से उत्साहित हैं केकेआर के कप्तान इयोन मोर्गन

 Edited By: IANS
 Published : Sep 16, 2021 02:41 pm IST,  Updated : Sep 16, 2021 02:41 pm IST

दर्शकों को सीमित संख्या में शामिल होने की मंजूरी देने की घोषणा बुधवार को की गई थी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल और यूएई सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

IPL 2021, KKR, Sports, Eoin Morgan, Sports, cricket  - India TV Hindi
Eoin Morgan Image Source : IPLT20.COM

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के कप्तान इयोन मोर्गन ने आईपीएल 2021 के दूसरे चरण में दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश करने की मंजूरी देने पर खुशी जाहिर की है। दर्शकों को सीमित संख्या में शामिल होने की मंजूरी देने की घोषणा बुधवार को की गई थी। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल और यूएई सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

मोर्गन ने कहा, "हम लोग काफी उत्साहित हैं कि इस साल आईपीएल में दर्शक वापस आ रहे हैं। काफी लंबा वक्त हो गया है जब ईडन गार्डन में केकेआर के दर्शकों की आवाज नहीं सुनी है। दर्भाग्य से यह घर नहीं है लेकिन मैं यहां यूएई में दर्शकों की आवाज सुनने का इंतजार नहीं कर पा रहा हूं।"

यह भी पढ़ें- हसन अली ने बताया, टी-20 विश्व कप में कैसी होगी भारत के खिलाफ पाकिस्तान की रणनीति

मुख्य कोच ब्रेंडन मैकुलम ने भी इस कदम का स्वागत किया है और उन्हें भरोसा है कि दर्शकों के समर्थन से टीम को प्लेऑफ में पहुंचने में मदद मिलेगी।

मैकुलम ने कहा, "यह खबर काफी शानदार है। हम इस बारे में बात कर रहे थे कि क्या दर्शकों की वापसी होगी। अब हमें पता चला है कि वे वापस मैदान में आएंगे। उम्मीद करता हूं कि सभी स्टेडियम केकेआर के दर्शकों से भरा रहेगा। हम उनके समर्थन का इस्तेमाल करेंगे। हमारे सामने बड़ा टॉस्क है।"

यह भी पढ़ें- टी-20 विश्व कप टीम में चुने जाने के बावजूद अश्विन को लेकर चिंतित हैं सुनील गावस्कर

बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी भी आईपीएल में दर्शकों के वापस आने पर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, "हमने दर्शकों को काफी मिस किया है। जब कोई स्टैंड्स में आपका समर्थन करता है तो हमेशा मजा आता है। मैं कहना चाहता हूं कि दर्शकों आपका स्वागत है।"

दो बार की आईपीएल विजेता टीम अंक तालिका में सात मैचों में चार अंक लेकर सातवें स्थान पर है। केकेआर दूसरे चरण में अपने अभियान की शुरूअत 20 सितंबर को अबु धाबी में रॉयल चेलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ मुकाबले से करेगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल