1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. KKR vs RR : अनुकूल रॉय कौन हैं, पहले भी खेल चुके हैं आईपीएल, जानिए उनकी कहानी

KKR vs RR : अनुकूल रॉय कौन हैं, पहले भी खेल चुके हैं आईपीएल, जानिए उनकी कहानी

 Written By: Pankaj Mishra
 Published : May 02, 2022 07:45 pm IST,  Updated : May 02, 2022 07:45 pm IST

खास बात ये है कि अनुकूल रॉय का नाम आईपीएल में नया नहीं है। वे इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम में थे।

Anukul Roy- India TV Hindi
Anukul Roy Image Source : GETTY IMAGES

Highlights

  • अनुकूल रॉय कर रहे हैं आज केकेआर के लिए अपना डेब्यू
  • इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए खेल चुके हैं एक मैच
  • केकेआर ने अनुकूल रॉय को 20 रुपये में अपने पाले में किया था

 

आईपीएल में आज केकेआर और आरआर यानी राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मैच है। कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक और टॉस जीत लिया है, उन्होंने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अब राजस्थान रॉयल्स की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी। जितने भी रन आरआर की टीम बनाएगी, उसका पीछा कोलकाता नाइटराडर्स की टीम करेगी। इस बीच केकेआर ने बड़ा फैसला लेते हुए वेंकटेश अय्यर को प्लेइंग इलेवन से बाहर ​कर दिया है और अनुकूल रॉय को आज के मैच में केकेआर की ओर से डेब्यू करने का मौका मिला है। यानी वे केकेआर के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे। 

खास बात ये है कि अनुकूल रॉय का नाम आईपीएल में नया नहीं है। वे इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम में थे, लेकिन उन्हें बहुत ज्यादा मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। वे अब तक एक ही आईपीएल मैच खेल पाए हैं। इस मैच में अनुकूल रॉय ने 12 गेंद पर 11 रन दिए थे। इसमें उन्होंने एक विकेट भी लिया था, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। हालांकि उसके बाद उन्हें मैच खेलने का मौका नहीं मिला। अनुकूल रॉय आज आईपीएल में अपना दूसरा मैच खेल रहे हैं। केकेआर ने अनुकूल रॉय को उनके बेस प्राइज यानी 20 लाख रुपये में खरीदा था। अनुकूल रॉय बतौर आलराउंडर खेलते हैं। अगर अनुकूल रॉय के प्रथम श्रेणी क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने 28 पारियों में 729 रन बनाए हैं. उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। इतना ही नहीं उनके नाम 50 विकेट हैं.

केकेआर की प्लेइंग इलेवन : श्रेयस अय्यर (कप्तान), एरोन फिंच, सुनील नरेन, बाबा इंद्रजीत (विकेटकीपर), नितीश राणा, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, उमेश यादव, टिम साउदी, शिवम मावी।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन : संजू सैमसन (कप्तान), जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, करुण नायर, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल।