1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चैंपियंस लीग का समापन 4 दिन में संभव

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए चैंपियंस लीग का समापन 4 दिन में संभव

 Reported By: IANS
 Published : Mar 17, 2020 06:54 am IST,  Updated : Mar 17, 2020 06:54 am IST

यूएफा की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा और अगर इस विचार को मान लिया जाता है तो फिर यूरोपा लीग में इसका प्रयोग हो सकता है।  

Champions League concludes in 4 days due to rising outbreak of Corona virus- India TV Hindi
Champions League concludes in 4 days due to rising outbreak of Corona virus Image Source : GETTY IMAGES

लंदन। कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इस्तांबुल में चैंपियंस लीग के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबलों को चार दिनों के अंदर ही समाप्त किया जा सकता है। टेलीग्राफ डॉटकोडॉटयूके की रिपोर्ट के अनुसार, यूनियन ऑफ यूरोपियन फुटबाल एसोसिएशन (यूएफा) की मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होने वाली बैठक में यह प्रस्ताव पेश किया जाएगा और अगर इस विचार को मान लिया जाता है तो फिर यूरोपा लीग में इसका प्रयोग हो सकता है।

बैठक में एक और प्रस्ताव पेश किया जाएगा और वह यह कि लीग के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइल मुकाबले सहित सभी मैचों को एक सप्ताह के अंदर समाप्त किया जाए।

यूएफा की योजना है कि जब फुटबाल लौटती है तो फिर अंतिम-16 के बाकी बचे मैचों को सामान्य रूप से आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा बैठक में यूरो 2020 को भी स्थगित करने पर लिया जा सकता है।

जुवेंतस फुटबाल क्लब खिलाड़ी डेनियल रूगानी का टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने के बाद पूरी टीम को अलग रखा गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल