1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. तुर्की में यात्रा प्रतिबंधों के कारण इंग्लैंड में हो सकता है चैम्पियंस लीग फ़ाइनल

तुर्की में यात्रा प्रतिबंधों के कारण इंग्लैंड में हो सकता है चैम्पियंस लीग फ़ाइनल

 Reported By: Bhasha
 Published : May 08, 2021 03:56 pm IST,  Updated : May 08, 2021 03:56 pm IST

चेलसी और मैनचेस्टर सिटी को 29 मई को इस्तांबुल में खेलना था। युएफा को उम्मीद थी कि यूरोपीय फुटबॉल सत्र के इस सबसे बड़े मैच को देखने करीब दस हजार दर्शकों को अनुमति मिल जायेगी।

Manchester City- India TV Hindi
Manchester City Image Source : GETTY

लंदन| चैम्पियंस लीग फुटबॉल फाइनल इंग्लैंड में ही हो सकता है क्योंकि मेजबान तुर्की भी इंग्लैंड की ‘रेड लिस्ट’ वाले देशों की सूची में शामिल हो गया है जहां कोरोना महामारी के कारण यात्रा प्रतिबंध लागू होंगे।

चेलसी और मैनचेस्टर सिटी को 29 मई को इस्तांबुल में खेलना था। युएफा को उम्मीद थी कि यूरोपीय फुटबॉल सत्र के इस सबसे बड़े मैच को देखने करीब दस हजार दर्शकों को अनुमति मिल जायेगी।

ब्रिटिश सरकार ने शुक्रवार को नये यात्रा प्रतिबंध लागू करके लोगों को तुर्की नहीं जाने की सलाह दी है। इसने यह भी कहा कि इंग्लिश फुटबॉल संघ चैम्पियंस लीग आयोजक युएफा से बात कर रहा है ताकि मैच ब्रिटेन में ही हो सके।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल