1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए आठ पहलवानों का हुआ चयन

सीनियर एशियाई चैंपियनशिप के लिए आठ पहलवानों का हुआ चयन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 25, 2021 02:48 pm IST,  Updated : Mar 25, 2021 02:48 pm IST

सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन स्टाइल में चार-चार पहलवानों का चयन किया गया है।

Narsingh Yadav- India TV Hindi
Narsingh Yadav Image Source : GETTY

नई दिल्ली| सीनियर एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप के लिए फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन स्टाइल में चार-चार पहलवानों का चयन किया गया है। भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) ने इसकी घोषणा की।

डब्ल्यूएफआई ने बयान जारी कर बताया कि फ्री स्टाइल वर्ग में रविंदर (61 किग्रा), करण (70 किग्रा), नरसिंह यादव (79 किग्रा) और संजीत (92 किग्रा) को चुना गया है जबकि संदीप (55 किग्रा), नीरज (63 किग्रा), कुलदीप मलिक (72 किग्रा) और हरप्रीत (82 किग्रा) को ग्रीको रोमन स्टाइल के लिए चुना गया है।

दो गैर ओलंपिक भार वर्ग, फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन स्टाइल के चयन ट्रायल यहां इंदिरा गांधी स्टेडियम में हुए।

IND vs ENG : 100 रनों की ओपनिंग साझेदारी से रॉय-बेयरेस्टो की जोड़ी ने सचिन-सहवाग के इस रिकॉर्ड को छुआ

सोमवार को डब्ल्यूएफअई ने कजाखस्तान में नौ से 18 अप्रैल तक होने वाले एशियाई ओलंपिक क्वालीफाइंग इवेंट और सीनियर एशिया कुश्ती चैंपियनशिप के लिए पांच महिला पहलवानों के नाम की घोषणा की थी।

IND vs ENG : चौका रोकने के प्रयास में चोटिल हुए श्रेयस अय्यर, भारत को लगा बड़ा झटका

जिन पहलवानों का चयन किया गया उनमें सीमा (50 किग्रा), अंशू मलिक (57 किग्रा), सोनम मलिक (62 किग्रा), निश (68 किग्रा) और पूजा (76 किग्रा) के नाम शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल