1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. दिल का दौरा पड़ने से फुटबॉल दिग्गज डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में हुआ निधन

दिल का दौरा पड़ने से फुटबॉल दिग्गज डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में हुआ निधन

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Nov 25, 2020 10:13 pm IST,  Updated : Nov 25, 2020 10:35 pm IST

महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। हाल ही में उनके दिमाग का आपरेशन हुआ था।

Football veteran Diego Maradona died at the age of 60 due to a heart attack - India TV Hindi
Football veteran Diego Maradona died at the age of 60 due to a heart attack  Image Source : GETTY IMAGES

महान फुटबॉलर डिएगो माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया है। माराडोना का दिल का दौरा घर पर पड़ा था। माराडोना का 60वें जन्मदिन के कुछ दिन बाद मस्तिष्क में संभावित रक्तस्राव के लिये सफल आपरेशन किया गया।

माराडोना जो अब तक के सबसे महान फुटबॉलरों में से एक माने जाते हैं उन्होंने 1986 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने बोका जूनियर्स, नापोली और बार्सिलोना के अलावा कई क्लब के लिए फुटबॉल खेली है।

माराडोना के उस ऑपरेशन के बारे में बताते हुए उनके निजी चिकित्सक लियोपोल्डो लुके ने कहा था,‘‘माराडोना को सबड्यूरल हेमेटोमा था, जिसका मतलब एक झिल्ली और मस्तिष्क के बीच रक्त जमा होना है।’’

पेश के न्यूरोलोजिस्ट लुके ने कहा कि यह समस्या संभवत: एक दुर्घटना की वजह से हुई लेकिन माराडोना ने कहा कि उन्हें ऐसी कोई घटना याद नहीं थी। ऑपरेशन के 8 दिन बाद माराडोना को 11 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी मिली थी।

माराडोना के निधन के बाद ट्विटर पर शोक की लहर सी दौड़ गई है। देखें ट्वीट्स

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल