1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर में यूक्रेन से भिड़ेगा फ्रांस

फीफा विश्व कप 2022 क्वालीफायर में यूक्रेन से भिड़ेगा फ्रांस

 Reported By: IANS
 Published : Dec 08, 2020 12:57 pm IST,  Updated : Dec 08, 2020 12:57 pm IST

2018 विश्व कप की उपविजेता क्रोएशिया अपने ग्रुप-एच में स्लोवाकिया, रूस, स्लोवेनिया, साइप्रस और माल्टा का सामना करेगा

Football- India TV Hindi
Football Image Source : GETTY IMAGES

ज्यूरिख| मौजूदा विश्व चैम्पियन फ्रांस फीफा विश्व कप फुटबाल 2022 यूरोपियन क्वालीफायर में यूक्रेन और बोस्निया से भिड़ेगा। यूएफा की ओर से सोमवार को घोषित हुए ड्रॉ में सभी 55 टीमों को उनके ग्रुपों में बांटा गया है। 2018 विश्व कप विजेता फ्रांस अपने ग्रुप-डी में यूक्रेन, बोस्निया, हर्जेगोविना, फिनलैंड और कजाखस्तान से भिड़ेगा।

2018 विश्व कप की उपविजेता क्रोएशिया अपने ग्रुप-एच में स्लोवाकिया, रूस, स्लोवेनिया, साइप्रस और माल्टा का सामना करेगा। ग्रुप-आई में इंग्लैंड का सामना पोलैंड, हंगरी, अल्बेनिया और सेन मरिनो से होगा।

सभी टीमें मार्च 2020 से नवंबर 2021 तक होम एंड अवे फॉर्मेट में एक दूसरे से दो बार भिड़ेगी। प्रत्येक 10 ग्रुप में शीर्ष पर रहने वाली टीमें कतर 2022 विश्व कप के लिए सीधे प्रवेश करेगी। वहीं, प्रत्येक ग्रुप में दूसरे नंबर पर रहने वाली टीमें प्लेआफ खेलेगी।

स्टीव स्मिथ को ऑस्ट्रेलिया की कमान सौंपने को लेकर कोच जस्टिन लैंगर कह दी बड़ी बात

10 ग्रुपों की उपविजेता टीमें प्लेआफ में खेलेगी, जहां नेशंस लीग 2020-21 की भी बेस्ट दो टीमें होगी। ये दो टीमें विश्व कप क्वालीफाइंग ग्रुप में टॉप दो में नहीं रही है।

चार चार टीमों के प्लेआफ मार्च 2022 में खेले जाएंगे।

ICC टेस्ट रैंकिंग में केन विलियम्सन की जबरदस्त छलांग, कोहली पर मंडराया खतरा

फीफा विश्व कप 2020 कतर में 21 नवंबर से 18 दिसंबर तक खेला जाएगा।

पेरिस ओलंपिक 2024 में शामिल हुआ ब्रेकडांस

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल