1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. भारत को एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप ड्रॉ के लिये ‘पोट थ्री’ में रखा गया

भारत को एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप ड्रॉ के लिये ‘पोट थ्री’ में रखा गया

 Edited By: Bhasha
 Published : Jun 17, 2020 02:19 pm IST,  Updated : Jun 17, 2020 02:19 pm IST

भारतीय टीम ग्रुप के तीन मैचों में 10 गोल करके और एक गोल गंवाकर सात अंक जुटाने में सफल रही जिसमें मेजबान उज्बेकिस्तान, बहरीन और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं।

India, AFC Under-16, Championship draw, football- India TV Hindi
Football Image Source : TWITTER/@INDIANFOOTBALL

भारत को कुआलांलम्पुर में एएफसी हाउस में गुरूवार को होने वाले एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के अधिकारिक ड्रा के लिये ‘पोट थ्री’ में रखा गया है। भारतीय टीम ने ताशकंद में ग्रुप बी में शीर्ष पर रहकर अंडर-16 फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया था। 

भारतीय टीम ग्रुप के तीन मैचों में 10 गोल करके और एक गोल गंवाकर सात अंक जुटाने में सफल रही जिसमें मेजबान उज्बेकिस्तान, बहरीन और तुर्कमेनिस्तान शामिल हैं। 

मुख्य कोच बिबियानो फर्नांडिज ने कहा, ‘‘हम ड्रॉ का उत्सुकता से इंतजार कर रहे हैं। लड़कों ने उज्बेकिस्तान से ऊपर रहकर, और वह भी उसकी सरजमीं पर ऐसा करके क्वालीफायर में जगह बनायी। ’’ 

भारत ने लगातार तीसरी बार और नौंवी बार एएफसी अंडर-16 फाइनल्स के लिये क्वालीफाई किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल