1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. घर से दूर भारतीय मुक्केबाजी टीमों ने इटली में मनाई दिवाली

घर से दूर भारतीय मुक्केबाजी टीमों ने इटली में मनाई दिवाली

 Reported By: IANS
 Published : Nov 15, 2020 08:56 pm IST,  Updated : Nov 15, 2020 08:56 pm IST

भारत के महिला एवं पुरुष मुक्केबाज इन दिनों घर से हजारों मील दूर इटली में हैं लेकिन इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ी रौशनी के पर्व दिवाली का जश्न मनाना नहीं भूले। 

Indian boxing teams celebrated Diwali in Italy away from home- India TV Hindi
Indian boxing teams celebrated Diwali in Italy away from home Image Source : VIDEOGRAB- TWITTER/@BFI_OFFICIAL

नई दिल्ली। भारतीय मुक्केबाज अपने फन को तराशने के लिए इन दिनों 52 दिनों के एक्सपोजर ट्रिप पर है। भारत के महिला एवं पुरुष मुक्केबाज इन दिनों घर से हजारों मील दूर इटली में हैं लेकिन इसके बावजूद भारतीय खिलाड़ी रौशनी के पर्व दिवाली का जश्न मनाना नहीं भूले। भारतीय खिलाड़ियों ने अपने कोचों और सपोर्ट स्टाफ के साथ इटली के असीसी में शनिवार को जमकर दिवाली मनाई।

28 सदस्यीय भारतीय प्रतिनिधिमंडल बीते महीने से इटली में बायो सिक्योर जोन में अभ्यास कर रही है। भारतीय खिलाड़ियों ने पूरे पारंपरिक तरीके से दीवाली सेलीब्रेट किया और भारतीय व्यंजन भी खाए।

ये भी पढ़ें - भारतीय टीम के लिए राहत की खबर, सिडनी में पिछले एक सप्ताह में कोई कोविड मामला नहीं

वर्ल्ड चैम्पियनशिप में रजत पदक जीत चुके अमित पंघल ने कहा, "त्यौहार के समय हर किसी को परिजनों के साथ रहना अच्छा लगता है लेकिन भारती टीम ही हमारा परिवार है और हमने आज जमकर मस्ती की। हमने भारतीय शैली का भोजन बनाया। हमने पूरी, खीर और हर वो चीज बनाई और खाई, जिससे हमारे घर पर ना होने की कमी को कम किया।"

ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ सीरीज से पहले अपनी पत्नी के साथ WBBL में वक्त बिताएंगे मिशेल स्टार्क

पंघल की बात को आगे बढ़ाते हुए एशियाई खेलों में कांस्य जीतने वाली पूजा रानी ने कहा, "कठिन कोविड समय में यह जश्न शानदार रहा। हर किसी ने इस सेलीब्रेशन को इंजॉय किया। चूंकी हम यहां बायो सिक्योर जोन में अभ्यास कर रहे हैं, लिहाजा इस तरह की चीजें हमें अधिक खुशी और सकारात्मकता देती है। अब हमारा ध्यान फिर से ट्रेनिंग पर है क्योंकि हम इस मौके का भरपूर फायदा उठाना चाहते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल