1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. भारतीय टीम के लिए राहत की खबर, सिडनी में पिछले एक सप्ताह में कोई कोविड मामला नहीं

भारतीय टीम के लिए राहत की खबर, सिडनी में पिछले एक सप्ताह में कोई कोविड मामला नहीं

 Reported By: IANS
 Published : Nov 15, 2020 08:24 pm IST,  Updated : Nov 15, 2020 08:24 pm IST

69 दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई भारतीय टीम को पहले ही क्वारंटीन पीरियड के दौरान अभ्यास और ट्रेनिंग करने की इजाइज दी जा चुकी है।

Relief for Indian team no Covid case in Sydney in last one week- India TV Hindi
Relief for Indian team no Covid case in Sydney in last one week Image Source : BCCI

सिडनी। सिडनी में पिछले एक सप्ताह के दौरान कोविड-19 का कोई भी स्थानीय ट्रांसमीशन मामला नहीं आया है, जोकि ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई भारतीय टीम के लिए थोड़ी राहत की बात है। सिडनी के ओलंपिक पार्क में पिछले 20 दिनों से महिला क्रिकेटर भी मौजूद हैं, जोकि महिला बिश बैश लीग (डब्ल्यूबीबीएल) में भाग ले रही हैं।

69 दिन के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर आई भारतीय टीम को पहले ही क्वारंटीन पीरियड के दौरान अभ्यास और ट्रेनिंग करने की इजाइज दी जा चुकी है। इसके लिए बीसीसीआई ने टीम के दौरे से पहले ही शर्त रखी थी।

ये भी पढ़ें - लुईस हैमिल्टन ने तुर्की ग्रां प्री जीतकर रिकॉर्ड सातवां एफवन खिताब जीता

भारतीय टीम इसके अलावा उसी तरह के खान-पान का ऑर्डर दे सकती है, जैसा कि उसे यूएई में आईपीएल के दौरान मिली थी।

इसके अलावा न्यू साउथ वेल्स की सरकार ने भारतीय क्रिकेटरों को कुछ आजादी देने का भी वादा किया था, जोकि क्वारंटीन पीरियड खत्म होने के बाद लागू होगा।

कुछ सप्ताह पहले तक डब्ल्यूबीबीएल में खिलाड़ियों का आवागमन अभ्यास तक ही सीमित था। हालांकि अब सिडनी में स्थानीय स्तर पर एक सप्ताह के बाद भी कोरोना का मामला सामने नहीं आने के बाद थोड़ी राहत की बात है।

ये भी पढ़ें - भारत के खिलाफ सीरीज से पहले अपनी पत्नी के साथ WBBL में वक्त बिताएंगे मिशेल स्टार्क

क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू की एक रिपोर्ट के अनुसार, डब्ल्यूबीबीएल के खिलाड़ी जॉइंट्स के लिए जगह छोड़ सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, " जो लोग डब्ल्यूबीबीएल विलेज में हैं, वे अब अपना खाना और कॉफी ले जा सकते है। वे होटल-जिम-क्रिकेट ग्राउंड तक ले जा सकते हैं।"

डब्ल्यूबीबीएल 29 नवंबर को खत्म होगा और वहीं, भारत 27 नवंबर से तीन वनडे, तीन टी-20 और चार टेस्ट मैच खेलेगा।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल