1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोनोवायरस के खतरे के चलते दर्शकों के बिना ही होगा ISL फाइनल का आयोजन

कोरोनोवायरस के खतरे के चलते दर्शकों के बिना ही होगा ISL फाइनल का आयोजन

 Reported By: IANS
 Published : Mar 12, 2020 05:28 pm IST,  Updated : Mar 12, 2020 05:28 pm IST

दो बार की चैंपियन एटीके और चेन्नइयन एफसी के बीच हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन का फाइनल मैच दर्शकों के बिना ही बंद दरवाजों के बीच खेला जाएगा। 

कोरोनोवायरस के खतरे...- India TV Hindi
कोरोनोवायरस के खतरे के चलते दर्शकों के बिना ही होगा ISL फाइनल का आयोजन Image Source : ISL

फातोर्दा (गोवा)| दो बार की चैंपियन एटीके और चेन्नइयन एफसी के बीच शनिवार को यहां जवाहरलाल नेहरु स्टेडियम में खेले जाने वाला हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के छठे सीजन का फाइनल मैच दर्शकों के बिना ही बंद दरवाजों के बीच खेला जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि खेल मंत्रालय ने सभी राष्ट्रीय महासंघों सलाह दी है कि कोरोनोवायरस के खतरों के बीच देश में अगर किसी भी टूर्नामेंट का आयोजन किया जाता है तो, उसे बंद दरवाजों के बीच आयोजित किया जाना चाहिए।

फुटबाल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) ने गुरुवार को एक बयान जारी कर कहा कि कोरोनावायरस के खतरों को रोकने के लिए आईएसएल के छठे सीजन का फाइनल मैच दर्शकों के बिना ही बंद दरवाजों के बीच आयोजित करने का फैसला किया गया है।

एफएसडीएल ने आगे कहा कि जिन लोगों ने फाइनल मैच के टिकटें खरीदी है, उनके टिकटों के पैसे वापस करने की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी और इस बारे में जल्द ही एक घोषणा की जाएगी।

सरकार की ओर से जारी इस सलाह के बाद अब यह साफ है कि बीसीसीआई अगर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का भी आयोजन करता है, तो उसे इस टूर्नामेंट को दर्शकों के बिना ही आयोजित करना होगा और ऐसे में यह टूर्नामेंट अब बंद दरवाजों के बीच खेला जा सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल