1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. मलेशिया मास्टर्स के मुख्य ड्रा में जगह बनाने में नाकाम हुए लक्ष्य सेन

मलेशिया मास्टर्स के मुख्य ड्रा में जगह बनाने में नाकाम हुए लक्ष्य सेन

 Reported By: IANS
 Published : Jan 07, 2020 03:47 pm IST,  Updated : Jan 07, 2020 03:47 pm IST

लक्ष्य सेन और शुभांकर डे ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वालीफायर में मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा।

Lakshya Sen- India TV Hindi
Lakshya Sen Image Source : TWITTER : @SPORTASMILE

कुआलालम्पुर| भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों लक्ष्य सेन और शुभांकर डे ने मलेशिया मास्टर्स सुपर 500 टूर्नामेंट के क्वालीफायर में मंगलवार को हार का सामना करना पड़ा। शुभांकर को तीसरी सीड मलेशिया के लिएव डेरेन ने 31 मिनट तक चले मुकाबले में 21-15, 21-15 से मात दी।

शुभांकर के अलावा लक्ष्य को भी तीन गेम तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। चौथी सीड डेनमार्क के हेंस क्रिस्टियन सोल्बर्ग विटिंग्स ने 49 मिनट तक चले मुकाबले में लक्ष्य को 11-21 21-18 21-14 से पराजित किया।

महिला युगल के क्वालीफिकेशन में पूजा डांडू और संजना संतोष की जोड़ी को क्वालीफिकेशन में शिकस्त खानी पड़ी। इंडोनेशिया के सिती फादिया सिल्वा रामाधांती और रिब्का सुगियार्तो की जोड़ी ने भारतीय जोड़ी को 30 मिनट में 21-15 21-10 से हरा दिया।

पुरुष युगल में सात्विकसाइराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी को अभी क्वालीफायर मुकाबले में उतरना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल