1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. संक्रमण के मामलों के कारण यूएई की अल वाहदा फुटबॉल टीम एशियाई चैंपियन्स लीग से हुई बाहर

संक्रमण के मामलों के कारण यूएई की अल वाहदा फुटबॉल टीम एशियाई चैंपियन्स लीग से हुई बाहर

 Edited By: Bhasha
 Published : Sep 14, 2020 10:31 pm IST,  Updated : Sep 14, 2020 10:31 pm IST

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने मैचों को खेलने के लिए टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के लिए इस टीम के पहुंचने में नाकाम रहने के बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला किया। 

UAE, Sports, Football, Asia, Covid, Al Wahda football team, Asian Champions League- India TV Hindi
Sports Image Source : GETTY IMAGES

अल वाहदा टीम के कई खिलाड़ियों के कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद सोमवार को संयुक्त अरब अमीरात की इस टीम के नतीजों को एशियाई चैंपियन्स लीग फुटबॉल टूर्नामेंट से हटा दिया गया। 

एशियाई फुटबॉल परिसंघ (एएफसी) ने मैचों को खेलने के लिए टूर्नामेंट के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल के लिए इस टीम के पहुंचने में नाकाम रहने के बाद उसे टूर्नामेंट से बाहर करने का फैसला किया। 

यह भी पढ़ें- IPL 2020 : धोनी का ये ख़ास गुण सीखकर राजस्थान रॉयल्स के लिए 'फिनिशर' बनना चाहते हैं डेविड मिलर

अल वाहदा के खिलाड़ी यूएई में पृथकवास से गुजर रहे हैं और नियमों के अनुसार सोमवार को होने वाले अपने पहले मैच से चार दिन पूर्व दोहा पहुंचने में नाकाम रहे।

एशियाई फुटबॉल की संचालन संस्था एएफसी ने कहा, ‘‘अल वाहदा और यूएई फुटबॉल महासंघ ने मैचों को स्थगित करने का आग्रह किया था। हालांकि तैयारी काफी पहले से हो रही थी और अन्य टीमें पहुंच चुकी थी इसलिए यह संभव नहीं था।’’ 

अल वाहदा के हटने के बाद ग्रुप के उसके तीन प्रतिद्वंद्वी मैचों को आगे बढ़ाएंगे जिन्हें कोरोना वायरस महामारी के कारण फरवरी में रोक दिया गया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल