1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. ISL Final: हैदराबाद एफसी पहली बार बना ISL चैंपियन, पेनल्टी शूटआउट में केरल ब्लास्टर्स को हराया

ISL Final: हैदराबाद एफसी पहली बार बना ISL चैंपियन, पेनल्टी शूटआउट में केरल ब्लास्टर्स को हराया

 Reported By: Bhasha
 Published : Mar 21, 2022 10:14 am IST,  Updated : Mar 21, 2022 10:14 am IST

हैदराबाद एफसी ने रविवार को फाइनल में केरल ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब जीता। 

हैदराबाद एफसी - India TV Hindi
हैदराबाद एफसी  Image Source : INDIAN SUPER LEAGUE

मडगांव। गोलकीपर लक्ष्मीकांत कट्टिमणि के शानदार प्रदर्शन से हैदराबाद एफसी ने रविवार को यहां फाइनल में केरल ब्लास्टर्स को पेनल्टी शूटआउट में हराकर पहली बार इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) का खिताब जीता। नियमित और अतिरिक्त समय तक स्कोर 1-1 से बराबर था।

इसके बाद पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया जिसमें हैदराबाद ने 3-1 से जीत दर्ज की। हैदराबाद के लिये जोआओ विक्टर, खासा कमारा और हलीचरण नारजारी ने गोल किये, जबकि केरल की तरफ से केवल आयुष अधिकारी ही गोल कर पाये।

कट्टिमणि ने तीन गोल बचाये। यह तीसरा अवसर है जबकि केरल को फाइनल में हार का स्वाद चखना पड़ा। इससे पहले केपी राहुल ने 68वें मिनट में केरल को बढ़त दिलायी थी लेकिन साहिल तवोरा ने 88वें मिनट में हैदराबाद की तरफ से बराबरी का गोल दाग दिया था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल